खजराना में भी युवक का अंगूठा कटा
ब्रह्मास्त्र इंदौर
इंदौर में रविवार शाम चाइना डोर से फिर दो हादसे हो गए। सेंट्रल कोतवाली इलाके में बाइक से जा रहे एक युवक का गला चाइना डोर से कट गया। वहीं दूसरे व्यक्ति के साथ खजराना में घटना हुई। जिसमें पैर के अंगूठे में चाइना की डोर उलझने से चोट लगी है। दोनों का एमवाय में उपचार चल रहा है।
पहला मामला हाथीपाला इलाके का है। रविवार शाम करीब 7 बजे के लगभग यहां पर रेहान(30) पुत्र मकबूल खान निवासी साउथ तोड़ा अपनी बाइक से घर जा रहे थे। अचानक चाइना की डोर उनके ऊपर आई। वह आगे की तरफ निकले। जिससे उनके गले में चोट लग गई। उन्होंने अपना बचाव किया। इस दौरान ज्यादा खून बहने से लोगों ने मदद कर उन्हें एमवायएच भेजा। रेहान लोहे की पेटी बनाने का काम करते हैं। अपना काम निपटाकर वह घर की तरफ जा रहे थे।
दूसरी घटना रविवार शाम रोबोट चौराहे के यहां हुई। यहां पर जीवन(27)पुत्र शिव निवासी सतवास के पैर में चाइना डोर आकर उलझी। इस दौरान उनके पैर का अंगूठा कट गया। उन्हें ज्यादा चोट लगने के चलते खून निकलने लगा। जीवन इस दौरान पैदल थे। वहां से जा रहे राहगीर उन्हें ज्यादा खून बहने के चलते रेवा अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें एमवाय भेजा गया है। उनका आकस्मिक यूनिट में उपचार चल रहा है।
पिछले रविवार को चाइना डोर से तेजाजी नगर इलाके में एक छात्र गुलशन पुत्र रामकिशन की मौत हो गई थी। वह अपने भाई ओर दो दोस्तो के साथ रालामंडल घूमने गया था। इस दौरान वह बाइक से अपने घर जा रहा थ। तभी हादसे का शिकार हो गया। बाद में थाना इलाके को लेकर पुलिस उलझती रही। रात में अफसरों ने मामला कनाडिया थाने को सौंपा था।
