ब्रह्मास्त्र इंदौर
तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक रियल एस्टेट कारोबारी को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। कारोबारी से फोन पर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को अज्ञात नंबर से कॉल कर धमकाया गया। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और पहले 10 करोड़ रुपये की मांग की। बताया जा रहा है कि जब कारोबारी ने फोन रिसीव नहीं किया, तो आरोपियों ने दोबारा संपर्क कर एक वॉयस नोट भेजकर मांग बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये कर दी, जिसमें 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त जोड़ दिए गए। वही इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर तुकोगंज थाना में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब कॉल डिटेल्स और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल, इस धमकी के बाद कारोबारी और उसके परिवार की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सतर्क हो गई है। महेश मामले में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि और भी शहरों के कई लोगों को इस तरह के फोन आए हैं, वहीं पूरे ही मामले में पुलिस जांच कर रही है।