आईपीएल में आज बेंगलुरु-लखनऊ

होमग्राउंड पर एलएसजी को अबतक नहीं हरा सकी आरसीबी

ब्रह्मास्त्र लखनऊ

इंडियन प्रीमियर लीग के 23वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 7 बजे होगा।

आरसीबी अपने होमग्राउंड पर एलएसजी को एक भी मैच नहीं हरा सकी है। टीम इस सीजन 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है, आज जीतकर टीम के पास पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचने का मौका है। दूसरी ओर लखनऊ को 4 में से 2 में जीत मिली है। आरसीबी हेड टु हेड में आगे बेंगलुरु और लखनऊ के बीच अब तक 6 आईपीएल मैच खेले गए। 4 में आरसीबी और महज 2 में एलएसजी को जीत मिली। हालांकि, लखनऊ की दोनों जीत बेंगलुरु के होमग्राउंड पर ही आई। आज का मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा। पिछले साल दोनों टीमें लखनऊ में भिड़ी थीं, जहां आरसीबी ने 18.4 ओवर में ही 230 रन चेज कर लिए थे।

पाटीदार के पास टॉप स्कोरर बनने का मौका आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली और फिल सॉल्ट बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। पाटीदार 2 फिफ्टी के सहारे 195 रन बनाकर टूर्नामेंट के चौथे टॉप स्कोरर हैं। वे 30 रन बनाते ही नंबर-1 पर पहुंच जाएंगे। गेंदबाजों में जैकब डफी 6 विकेट लेकर टीम के नंबर-1 बॉलर हैं। एलएसजी के बैटर्स आउट आॅफ फॉर्म लखनऊ का कोई भी बैटर टूर्नामेंट में 110 रन नहीं बना सका है। टॉप स्कोरर ऐडन मार्करम लीग के बाकी बैटर्स में 30वें नंबर पर हैं। कप्तान ऋषभ पंत भी एक ही फिफ्टी लगा सके। इन दोनों के अलावा कोई 100 रन भी नहीं बना सका।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment