ब्रह्मास्त्र उज्जैन
महाकालेश्वर मंदिर की भस्मारती की परमिशन को लेकर मंदिर समिति ने बड़ा बदलाव किया है। एक दिन पहले मिलने वाली नि:शुल्क आॅफलाइन परमिशन को बंद कर अब उसे भी आॅनलाइन कर दिया गया है। साथ ही तीन माह पहले होने वाली भस्मारती की बुकिंग का समय बदलकर उसे एक माह कर दिया है।
महाकालेश्वर मंदिर समिति ने भस्मारती परमिशन के नियमों को लेकर दो बड़े बदलाव किए हैं। श्रद्धालुओं को जहां सुविधा दी है, तो वहीं नि:शुल्क मिलने वाली भस्मारती परमिशन के लिए भी श्रद्धालुओं को 200 रुपए चुकाने होंगे।
परमिशन के लिए घंटों खड़ा नहीं होना पड़ेगा
महाकाल मंदिर में करीब 1700 भस्म आरती की परमिशन रोजाना आॅनलाइन और आॅफलाइन के माध्यम से होती थी। जिसमें 300 परमिशन आॅफलाइन होती थी जिसमें श्रद्धालुओं को एक दिन पहले महाकाल मंदिर के काउंटर पर करीब 5 से 6 घंटे लाइन में लगकर आरती की परमिशन के लिए खड़े होना पड़ता था। अब परिमशन के लिए श्रद्धालुओं घंटों तक खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। महाकाल मंदिर समिति ने 9 अप्रैल से आॅफलाइन परमिशन को पूरी तरह से बंद कर दिया है। श्रद्धालु एक दिन पहले होने वाली बुकिंग को तत्काल कोटे का नाम देकर 300 परमिशन एक दिन पहले आॅनलाइन बुक कर सकेंगे। इसके लिए महाकाल मंदिर की वेबसाइट ँ३३स्र२://६६६.२ँ१्रेंँं‘ं’ी२ँ६ं१.ेस्र.ॅङ्म५.्रल्ल/ के माध्यम से 200 रुपए प्रति श्रद्धालु को आॅनलाइन मंदिर समिति को देना होगा।