इंदौर।बाणगंगा क्षेत्र में सूदखोरी और प्रताड़ना से जुड़े एक आत्महत्या मामले में पुलिस ने महिला सूदखोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि महिला द्वारा लगातार रुपए की मांग और मानसिक दबाव बनाए जाने से परेशान होकर एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।पुलिस के मुताबिक नंदबाग निवासी राजेश साहू पुत्र छगनलाल साहू ने 13 मार्च को जहर खा लिया था। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान परिजनों के बयान दर्ज किए।
तकादे से परेशान था राजेश-मृतक के बेटे अजय साहू और अन्य परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेश ने कुछ समय पहले नंदबाग निवासी रोशनी साहू से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। आरोप है कि रोशनी ब्याज के नाम पर अब तक करीब 3 लाख 50 हजार रुपए वसूल चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार और रुपए की मांग कर रही थी तथा राजेश पर दबाव बना रही थी।मर्ग जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर बाणगंगा पुलिस नेमहिला के खिलाफ सूदखोरी अधिनियम और प्रताड़ना से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।