बुरहानपुर। मजदूर यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक सिंह के निज निवास पर साधु-संतों के सानिध्य में गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में 4 दिसंबर 2026 को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले विशाल महासम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई।सिंगाजी धाम खंडवा से पधारे चंद्रानंदन महाराज और उदासीन आश्रम के महंत पुष्करानंद महाराज ने गो-रक्षा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और सभी वर्गों से एकजुट होने का आह्वान किया। प्रदेश सह प्रभारी सोनाली पवार ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। बुरहानपुर प्रभारी रवि जायसवाल और गायत्री परिवार के वसंत मोडे ने जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प दोहराया।
अभियान की मुख्य मांगें –1. संपूर्ण भारत में गोहत्या पूर्णतः समाप्त हो।2. गोमाता को राष्ट्रमाता का राष्ट्रीय सम्मान दिया जाए।3. गो-सेवा के लिए केंद्रीय गो-सेवा मंत्रालय का गठन और कठोर कानून लागू हो।बैठक के अंत में 4 दिसंबर को भोपाल पहुंचने और अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान प्रकाश पालीवाल, देवा मराठे, मुकेश डलमिया, सुदीप रघुवंशी महाराज, हरेश्वर पाटिल, नारायण चंदेल सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।