नीमच। – पुलिस द्वारा प्रदेश भर के साथ नीमच में एसपी राजेश व्यास के निर्देशन में अभियान मेट्रिक्स 2.0 के तहत शेयर टेªडिंग के नाम पर धोखाधड़ी के संबंध में बड़ी कार्यवाही की। साइबर सेल नीमच एवं पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर शेयर टेªडिंग में टिप्स देने एवं अधिक मुनाफे का लालच देकर आमजनों से फर्जी म्युल खातों में राशि प्राप्त कर ठगी करने वाले अर्न्तराज्यीय गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार कर आरोपीगणों के कब्जे से 62 बैंक एटीएम कार्ड, 09 चेक बुक, 08 पास बुक, 01 हयुडांई कॉर, 08 मोबाईल, 02 लेपटाप/मेकबुक, एटीएम स्वेप मशीन, 51500 रूपये नगदी जप्त किये ।
नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया कि I4C (इंडियन सायबर क्राईम कोऑर्डिनेशन सेंटर) गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित NCRP पोर्टल से प्राप्त संदिग्ध म्युल बैंक खाता एवं एटीएम निकासी खाता धारकों एवं उनके सहयोगियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु सभी राज्यांे को निर्देश दिये गये है l मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर मे सायबर सुरक्षा, सायबर अपराधों एवं म्यूल खातों पर प्रतिबंध लगाने हेतु प्रदेश स्तर पर ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0’ चलाया जा रहा है । ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0’ मे फर्जी बैंक खातों का संचालन करने वालों के बिरुद्ध पुलिस द्वारा इकाईयों में सायबर अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु लगातार प्रयास कर कार्यवाही की जा रही हैं।इसी तारतम्य मे ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0 के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्रीमति हेमलता अग्रवाल व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विजय सागरिया एवं प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्राप्त डेटा के आधार पर विभिन्न बैंक खातों से पृथक-पृथक एटीएम विड्राल लोकेशन के आधार पर ऑनलाईन शेयर टेªडिंग में टिप्स देने एवं अधिक मुनाफे का लालच देकर आमजनों से फर्जी म्युल खातों में राशि प्राप्त कर ठगी करने वाले अर्न्तराज्यीय गिरोह के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किए l l 17.10.2026 को I4C से प्राप्त तकनिकी एवं मुखबिर सुचना के आधार पर बैंक/एटीएम बुथ के आसपास से आरोपी निखिल कुमावत, दीपक मेघवाल एवं जयंत कुमावत को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करते आरोपीगणों द्वारा स्वंय एवं अन्य लोगो के बैंक खातो की किट लेकर आरोपी वल्केश पंवार को देते थे जिसमंे आरोपी वल्केश पंवार आमजन से फ्राड की राशि उक्त म्युल खातों में डलवाता था बाद आरोपीगणों की निशांदेही से आरोपी वल्केश पंवार को अभिरक्षा में लिया जाकर आरोपीगणों के कब्जे से 62 बैंक एटीएम, 08 पासबुक, 08 चेकबुक, एटीएम स्वैप मशीन, 08 मोबाईल , 01 कॉर एवं 51500 रूपये नगदी जप्त की जाकर थाना नीमचसिटी पर अपराध क्रमांक 555/2026 धारा 318(4),319(2) बीएनएस एवं 66 डी आईटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों से जप्त विभिन्न बैंकों खातों के एटीएम एवं पासबुकों, चेकबुकों के संबंध में विवेचना जारी है। म से आमजनों को शेयर मार्केट में टिप्स देने एवं अधिक मुनाफे का लालच देकर राशि फर्जी म्युल बैंक खातों में स्थानातंरित करवाकर ठगी करते थे।