शहडोल-अनूपपुर समेत एमपी के 5 जिलों में हैवी रैन अलर्ट:24 घंटे में 4 इंच बारिश की चेतावनी

भोपाल।मध्य प्रदेश के 5 जिले- शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश  का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में इन जिलों में 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन-ग्वालियर समेत 50 जिलों में बादल और हल्की बारिश वाला मौसम रहेगा।IMD (मौसम केंद्र) की माने तो अगले चार दिन तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। वर्तमान में प्रदेश से मानसून टर्फ और शियर जोन की एक्टिविटी है। पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में दो लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) भी एक्टिव है। इस वजह से बारिश का दौर जारी है। हालांकि, शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बूंदाबांदी हुई।

5 दिन में 6% बेहतर हुआ आंकड़ा पिछले 5 दिन में बारिश के ओवरऑल आंकड़े में 6 प्रतिशत की कमी आई है। 20 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य से 17% कम बारिश दर्ज की गई थी, जो 21 जुलाई को 14%, 22 जुलाई को 11%, 23 जुलाई को 10% और 24-25 जुलाई को 11% रही।मौसम विभाग के अनुसार, अब तक प्रदेश में औसत 13 इंच (330.4 मिमी) बारिश हुई है, जबकि 14.6 इंच (370.9 मिमी) पानी गिर जाना था। दूसरी ओर, पूर्वी हिस्से में 15 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 8 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment