रतलाम।रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मणपुरा में शराब के नशे में दो भाईयों में विवाद में छोटे भाई की मौत हो गई। घायल अवस्था में छोटे भाई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां से उसे इंदौर रैफर कर दिया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत गई।मृतक का नाम विमल महावार (30) है। गुरुवार रात छोटे भाई विमल का बड़ा भाई त्रिलोकचंद से घर में विवाद हुआ।विवाद इतना बड़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर कपड़े धोने की मोगरी से वार कर दिया। इससे उसके सिर पर खून निकलने लगा।
रात में शोर-शराबा सुन कर घर में सो रही मां ने आसपास वाले को बुलाया।रात में ही एंबुलेंस बुलाकर बड़ा भाई त्रिलोक व रिश्तेदार पवन महावर घायल विमल को लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां हालाक गंभीर होने पर रात में ही इंदौर रेफर कर दिया। सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान इंदौर में विमल की मौत हो गई।