सूना मकान देख नाबालिग ने दिया था चोरी को अंजाम -चार दिन में खुलासा, 90 हजार के आभूषण बरामद

उज्जैन। सूने मकान में हुई चोरी का सुराग सीसीटीवी कैमरों से मिलते ही पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर 90 हजार के आभूषण और 6 हजार रूपये नगद बरामद किये गये है। जयसिंहपुरा गणेश कालोनी में सूने मकान से सोने का लॉकेट, चांदी का कंदौर और नगद राशि चोरी होने का मामला 17 सितंबर को महाकाल थाना पुलिस के पास पहुंचा था। मकान में रहने वाली ममता पति मनोज अटनेरिया ने बताया कि वह प्रायवेट काम करती है और 16 सितंबर को शहर से बाहर…

Read More

पति और ससुर ने दहेज में मांगे थे 3 लाख और गाड़ी -नविवाहिता की मौत के मामले में दोनों गिरफ्तार

उज्जैन। शादी के बाद देहज में पति और ससुर 3 लाख रूपये नगद और फोर व्हीलर गाड़ी मांग रहे थे। प्रताड़ित होकर नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मायके पक्ष के बयान और जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। महिदपुररोड थाना क्षेत्र के ग्राम बावलिया में रहने वाली रानू कुंवर ने 45 दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। थाना प्रभारी रामसिंह भाबोर ने बताया कि इस दौरान सामने आया कि मृतिका की शादी…

Read More

पुलिस ने जुलूस निकाला तो लगे जिंदाबाद के नारे -बापूनगर में चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को भेजा जेल

उज्जैन। आगररोड पर चाकूबाजी करने और मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस रात में बापूनगर लेकर पहुंची थी। पुलिस ने अपने अंदाज में दोनों बदमाशों को क्षेत्र में घूमाया। बदमाशों को डंडे पड़ते देख क्षेत्रवासियों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। चिमनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात रेती मंडी के पास मकोडियाआम पर कुछ बदमाशों ने नवीन पिता महेन्द्रसिंह चौहान के साथ मारपीट की थी और बापूनगर आकर यश राठौर तिलकेश्वर कालोनी और भोला निवासी भैरूनाला को चाकू मार दिये थे। घटनाक्रम…

Read More

महिदपुर के आरक्षक को मनवीयता का मिला इनाम चलती गाड़ी में सीपीआर देकर महिला की बचाई जान

उज्जैन। डायल 112 पर मिले इवेंट पर पहुंची पुलिस को भीड़ के बीच महिला बेहोश पड़ी दिखाई दी। उसे एफआरवी में डाला गया, उसकी हालत गंभीर दिखाई दे रही थी। चलती गाड़ी में आरक्षक ने उसे सीपीआर दिया, अस्पताल पहुंचने पर महिला की जान बच गई। महिदपुर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि डायल 112 पर इवेंट मिला था कि डाबली खम्मा में एक महिला बेहोश पड़ी है। एफआरवी पायलेट मुकेश परमार, आरक्षक मोसिन मंसूरी और नगर सुरक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। सड़क पर बेहोश पड़ी महिला…

Read More