पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की कराई हत्या

ब्रह्मास्त्र इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की सुपारी देकर हत्या करवा दी। वारदात में 5 लोग शामिल थे। पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। मामला राऊ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नवीन पाटीदार के रूप में हुई। 12 अप्रैल की शाम करीब 8 बजे उसकी गोली मारकर हत्या की गई। वह राऊ इलाके में रहता था। वारदात के समय शराब पीने के लिए बाहर गया था। इसी दौरान साजिश के…

Read More

डॉ.अंबेडकर का स्टेटस लगाने पर पत्नी को घर से निकाला

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के भोलनाथ कॉलोनी में रहने वाली एक पीड़िता एरोड्रम थाने पहुंची। उसके परिवार के लोगों ने बताया कि पीड़िता पर उसकी दोनों ननदों ने 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर का स्टेटस हटाने का दबाव बनाया था। स्टेटस नहीं हटाने पर पति ने डेढ़ माह के बच्चे सहित उसे घर से निकाल दिया। एरोड्रम थाने पर रीना पंवार अपने डेढ़ माह के बच्चे के साथ गुरुवार शाम पहुंची। परिवार के अनुसार, रीना की शादी डेढ़ साल पहले रितेश से हुई थी। रीना बिहार की रहने वाली है।…

Read More

अक्षय तृतीया पर बन रहा महासंयोग, ‘सर्वार्थ सिद्धि योग

उज्जैन।   अक्षय तृतीया का पर्व भारतीय संस्कृति में अटूट फल देने वाला माना जाता है। वर्ष 2026 में यह पावन पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। इस वर्ष की अक्षय तृतीया बेहद खास है क्योंकि इस दिन ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस योग में किए गए सभी कार्य सफल होते हैं और उनका फल कभी समाप्त नहीं होता। इस दिन सूर्य और चंद्रमा अपनी उच्च राशियों में होते हैं, जो सफलता और समृद्धि का मार्ग खोलते हैं। यह तिथि…

Read More

देवास-बदनावर बायपास पर हादसा, बाइक सवार की मौत

उज्जैन। देवास-बदनावर बायपास पर गुरूवार शाम हादसा हो गया। बाइक सवार की मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल और दस्तावेजों से पहचान ग्राम खवासा पेटलावद झाबुआ के रूप में हुई है। परिजनों के आने पर शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के देवास-बदनावर बायपास मार्ग पर बाइक सवार की ट्रेक्टर-ट्राली से टकराकर गंभीर घायल होने की खबर 108 एम्बुलेंस को मिली तो पायलेट महेश अहिरवार और ईएमटी मुकेश वाघेला मौके पर पहुंचे। बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। जिसे चरक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने…

Read More

मुंह से फाड़ा कीटनाशक पाऊच, युवती की मौत

उज्जैन। ग्राम घट्टिया की रहने वाली युवती को बुधवार-गुरूवार रात परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई और उपचार के लिये भर्ती किया। युवती की गुरूवार दोपहर को मौत हो गई। चिमनगंज थाना एएसआई दिनेश सारोठिया ने बताया कि घट्टिया की रहने वाली अंजली पिता भगवान सोलंकी 18 वर्ष की आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत होने की सूचना पर मर्ग कायम किया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि परिवार फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता…

Read More

फर्जी नम्बर प्लेट के साथ 4 युवक हिरासत में 45 लाख की 2 कारों में भरी मिली 5.31 लाख की शराब

उज्जैन। लग्झरी कारों में अवैध शराब तस्करी करते 4 युवकों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया है। दोनों कारों से 5.31 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। वहीं कारों की कीमत 45 लाख रूपये होना सामने आई है। चारों से पूछताछ की जा रही है। आज रिमांड पर लिया जायेगा। नानाखेड़ा थाना पुलिस को गुरूवार शाम खबर मिली थी कि इंदौर की ओर से एक्सयूवी क्रमांक सीजी 10 सीबी 2098 में अवैध शराब भरी हुई है। थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने लग्झरी गाड़ी से अवैध शराब…

Read More

गौरक्षकों को पीछे आता देख लोडिंग छोड़ भागा चालक -प्याज से भरे कट्टों के नीचे छुपाकर रखे थे 7 मवेशी, एक की मौत

उज्जैन। आगर की ओर से आ रही लोडिंग में मवेशी भरे होने की खबर मिलने पर गौ रक्षकों ने पीछा किया तो चालक उन्हेल मार्ग पर लोडिंग छोड़ भाग निकला। 7 मवेशियों को प्याज से भरे कट्टो के नीचे छुपाकर वध के लिये ले जाया जा रहा था। गुरूवार को लोडिंग पिकअप एमपी 53 जीए 4279 में पशुओं को भरकर लाया जा रहा था। आगर की ओर से आ रही पिकअप की खबर गौरक्षकों को मिली तो उन्होने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार तेज कर गाड़ी उन्हेल…

Read More

उज्जैन लोकायुक्त ने रतलाम में पकड़ा रिश्वतखोर पटवारी

उज्जैन। लोकायुक्त संगठन उज्जैन ईकाई की टीम ने गुरूवार को रतलाम जिले के सैलाना में नायाब नाजिर कक्ष से हल्का नम्बर 26 के पटवारी कैलाश वडखिया को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि जितेन्द्र पिता ईश्वरलाल पाटीदार निवासी ग्राम अडवानिया ने 10 अप्रैल को उज्जैन लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम सैलाना और बागरियों की खेड़ी में 5 हेक्टयर कृषि भूमि है। उक्त भूमि की वास्तविक स्थिति जानने के लिये उसके पिता ने 22 जनवी को सीमाकंन के लिये लोकसेवा…

Read More

22 टन प्रतिबंधित पॉलीथिन पर चला रोड रोलर, निगम ने किया पूरी तरह नष्ट क्रश सामग्री बेचकर 5 लाख से अधिक की आय, स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत कार्रवाई

उज्जैन। नगर निगम द्वारा जप्ती में पकड़ी गई प्रतिबंधित पॉलीथिन, डिस्पोजल ग्लास, दोने एवं चम्मच को एमआर-5 स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर रोड रोलर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इस दौरान ग्राइंडर मशीन की मदद से सामग्री को क्रश भी किया गया। जानकारी के अनुसार लगभग 22 टन से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन को नष्ट किया गया। यह सामग्री शहरभर में चलाए जा रहे अभियान के दौरान जप्त की गई थी, जिसे नगर निगम मुख्यालय, ग्रांड होटल एवं मक्सी रोड स्थित डिपो में संग्रहित किया गया था। निगम आयुक्त अभिलाष…

Read More

प्रेक्टिकल अंक देने के मामले में कतिपय निजी स्कूलों पर सवाल खडा हुआ थ्योरी में विद्यार्थी को 17 नंबर , प्रेक्टिकल में 20अंक पूरे…! -सीबीएसई के निजी स्कूलों में ऐसे कई मामले सामने आए

उज्जैन। जिस विद्यार्थी की थ्योरी ही पूर्ण नहीं है और उसे प्रेक्टिकल में पूरे नंबर मिल जाएं इस पर सवाल खडा हो रहा है। इस बार के कक्षा 10 वीं बोर्ड के परिणाम में इसे लेकर बच्चों में भेदभाव की चर्चा आम है। कई ऐसे बच्चों का उदाहरण दिया जा रहा है जिन्हें परीक्षा की थ्योरी में कुल 80 में से  15 और 17 नंबर मिले हैं लेकिन इंटरनल कहे जाने वाले प्रेक्टिकल में 20 में से पूरे 20 अंक दिए गए हैं। सीधे तौर पर ही इस पर सवाल…

Read More