एसआई की सर्तकता से वापस सुरक्षित लौटी बालिका

उज्जैन। सूनासान रास्ता और रात केअंधेरे में तेजी से हाथ में बैग लेकर जाती बालिका को घर लौट रहे एसआई ने देखा तो बालिका को रोक लिया। बालिका घर छोड़कर भाग रही थी। एसआई ने अनहोनी होने से पहले उसे वापस सुरक्षित परिवार के सुपुर्द कर दिया।
घट्टिया थाना एसआई अलकेश डांगे मंगलवार-बुधवार रात 1 बजे ड्युटी खत्म होने पर बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान थाना परिसर ग्राउंड की ओर से तहसील कार्यालय तरफ फोरलेन की ओर हाथ में बैग लेकर अकेली बालिका अंधेरे में सुनसान रास्ते पर दिखाई दी। एसआई ने बाइक घुमाई और बालिका के पास पहुंचकर उसे रोक लिया। पुलिस देख बालिका घबराने लगी, एसआई ने संवेदनशीलता दिखाते हुये परिवार के संबंध में जानकारी मांगी। बालिका ने बमुश्किल पिता का नम्बर दिया। जो थाना भवन के पीछे कालोनी के रहने वाले थे। एसआई ने पिता को कॉल किया और बालिका के बारे में पूछा। पिता ने घर में होने की बात कहीं, एसआई ने थाने बुलाया। बालिका को थाने लाया गया। माता-पिता के आने पर उन्होने बालिका को देखा तो हैरत में पड़ गये। बालिका से पूछताछ में सामने आया कि माता-पिता की डांट-फटकार से नाराज होकर बिना बताए घर से कहीं दूर जाने के लिये निकल गई थी। एसआई और पुलिस स्टॉफ ने बालिका के साथ परिजनों को समझाईश दी और बालिका को सुरक्षित घर भेज दिया। अगर बालिका और एसआई के आने-जाने में कुछ समय की देरी होती तो बालिका के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था। बालिका 15 साल की होकर कक्षा 10 वीं की छात्रा थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment