बदमाशों ने ईदगाह के पास रात में फोड़े 5 वाहनों के कांच -शाम तक दर्ज नहीं कराई शिकायत, कैमरे खंगाल रही पुलिस

उज्जैन। ईदगाह के पास मंगलवार-बुधवार रात बदमाशों ने 5 वाहनों के कांच फोड़ दिये। सुबह मामला सामने आने के बाद शाम तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर क्षेत्र में लगे कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किये है।
चिमनगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह के पास बनी कालोनी में रहने वाले लोगों द्वारा अपने चार पहिया वाहनों के साथ परिवहन के वाहनों को रात में मार्ग के किनारे घरों के बाहर खड़ा किया जाता है। बुधवार सुबह चार से पांच वाहनों के कांच फूटे होना सामने आया। जिसके बाद रहवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि कुछ दिनों से क्षेत्र में वाहनों के कांच फूटने के मामले सामने आ रहे है। वाहनों के कांच फूटने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और ईदगाह के पास कालोनी तक पहुंची। थाना प्रभारी विवेक कनोड़िया ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है। जिन वाहनों के कांच फूटे है उनके मालिकों से शिकायत दर्ज कराने के लिये कहा गया है। लेकिन शाम तक कोई भी शिकायत दर्ज कराने थाने नहीं पहुंचा था। थाना प्रभारी का कहना था कि रहवासियों से कहा गया है कि किसी पर शंका है या फिर किसी को पहचानते है तो नामजद शिकायत करे। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बताया जा रहा है कि रहवासियों में डर का माहौल है। पूर्व में कुछ लोगों द्वारा वाहन खड़े का विरोध भी किया था। जिसके बाद से कांच फूटने की घटना सामने आ रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment