उज्जैन। जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गई नव विवाहिता ने तहसीलदार को बयान में बताया था कि उसे जबरदस्ती पति और सास-ससुर ने सल्फास की गोली खिलाई। नवविवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, मामले में पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम बरथून में रहने वाली नवविवाहित प्रिया पति बालकदास बैरागी 25 साल को 2 जून को नागदा से उज्जैन रैफर किया गया था उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान पाया था कि प्रिया ने जहरीला पदार्थ खाया है। हालात गंभीर देख उसके मजिस्ट्रेट बयान तहसीलदार स्तर पर कराए गए थे जिसमें उसने अपने पति और सास-ससुर द्वारा जबरदस्ती सल्फास की गोली खिलाना बताया था। उपचार के दौरान 5 जून को प्रिया की मौत हो गई थी। माधवनगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया था और मामले की जांच भाटपचलाना थाना पुलिस को सौपी थी। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि मजिस्ट्रेट बयान के आधार पर मामले में पति बालकदास, सास राजूबाई और ससुर प्रहलाद दास के खिलाफ धारा 103 (1), 49, 115 (2), 3 (5) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रिया की 8 साल पहले शादी हुई थी उसके बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ समय पहले प्रिया की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट का प्रकरण भी दर्ज किया गया था। मामला तलाक तक पहुंच चुका था लेकिन समझाइश इसके बाद दोनों साथ रहने लगे, लेकिन ससुराल पक्ष की प्रताड़ना काम नहीं हुई थी। प्रिया का मायका खाचरोद के समीप ग्राम मडावदा का है उसके परिवार और आसपास के लोगों द्वारा भी प्रताड़ित करने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। बुधवार को गिरफ्तार पति और सास ससुर को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया है।
जबरन खिलाई गई थीको सल्फास की गोली – 8 दिन बाद पति के साथ सास-ससुर गिरफ्तार