युवक के साथ 15 माह बाद मिली लापता बालिका

उज्जैन। रिश्तेदार के यहां पंवासा थाना क्षेत्र के गलपुरा में रहने वाली नाबालिग  21 फरवरी 2025 को रात के समय लापता हो गई थी। परिवार के सभी जगह तलाश करने के बाद पुलिस को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था। नाबालिग के पास मोबाइल नहीं था जिसके चलते उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। वहीं परिवार ने किसी युवक की जानकारी भी पुलिस को नहीं दी थी। जिसके चलते नाबालिग का पता नहीं चल पा रहा था। सालभर बीत जाने के बाद पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने पेंडिंग मामले का निराकरण करने के लिये एसआई नितेश मिठौरा, एएसआई संतोष राव आरक्षक पंकज पाटीदार और महिला आरक्षक निकिता पाटीदार की टीम गठित की। इस दौरान सामने आया कि नाबालिग राजगढ़ जिले की रहने वाली थी और 15 दिन पहले ही मां के साथ रिश्तेदार के यहां आई थी। पुलिस टीम द्वारा मुखबीर तंत्र को अलर्ट किया। तभी खबर मिली कि उक्त नाबालिग पचोर स्टेशन पर एक युवक के साथ दिखाई दी है। टीम तत्काल पचोर स्टेशन पहुंची और आसपास के क्षेत्र में तलाश कर नाबालिग को दस्तयाब कर लिया। उसके साथ सागर उर्फ रामसागर पिता बद्रीलाल केवट 23 साल निवासी गोपालपुर थाना सारंगपुर मिला। दोनों को उज्जैन लाया गया। जहां सामने आया कि नाबालिग को युवक शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। युवक ने उसका शोषण भी किया है। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद युवक के खिलाफ पास्को एक्ट के साथ दुष्कर्म की धारा का इजाफा किया। बुधवार दोपहर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। नाबालिग को परिजन अपने साथ ले गये है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment