उज्जैन। ढांचा भवन में 11 अप्रैल की रात मकान पर पेट्रोल डालकर आग लगाने और हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से देशी कट्टा और 2 जिंदा राउंड जप्त किये गये। आगजनी मामले में 13 से अधिक नाम सामने आये थे। अब तक तीन की गिरफ्तारी की जा चुकी है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में रहने वाले बदमाश रौनक गुर्जर के मकान में 11 अपै्रल की रात पांच बाइक पर सवार होकर आये एक दर्जन से अधिक बदमाशों…
Read MoreCategory: उज्जैन
11 ग्राम एमडी बरामद, 2 दिनों की रिमांड पर पूछताछ मादक पदार्थ ड्रग्स के साथ गिरफ्त में आया बदमाश
उज्जैन। मादक पदार्थ के अवैध कारोबार में शामिल बदमाश को शुक्रवार-शनिवार रात 11 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को कोर्ट में पेश कर 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। बदमाश पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है। जिले में युवाओं को नशे से मुक्त रखने के लिये एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में लगातार अभियान चलाकर नशे का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार-शनिवार रात नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील को…
Read Moreनचाने की बात पर भाईयों ने युवक को मारे चाकू
उज्जैन। चिंतामण थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार रात श्याम राधे होटल के बाहर बारात में ढोल पर नाचने की बात पर अभिषेक पिता नंदकिशोर पोरवाल 24 साल निवासी इंगोरिया का ग्राम सुनेड़ा के रहने वाले अभिषेक जयसवाल से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि अभिषेक जयसवाल और उसके भाई ने मिलकर चाकू से अभिषेक पोरवाल पर हमला कर दिया। बारात में हुई चाकूबाजी से अफरा-तफरी मच गई। हमला करने वाले भाई भाग निकले। घायल को उपचार के लिये चरक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने बताया कि डीजे बज रहा…
Read Moreदेवास रोड स्थित तरणताल सुबह 6 से रात 10 बजे तक खुला रहेगा, अलग-अलग शिफ्ट व शुल्क तय महिला, पुरुष और परिवार के लिए अलग समय स्लॉट..नगर निगम ने सुविधाओं और नियमों के साथ शुरू किया संचालन
उज्जैन। देवास रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधुनिक स्विमिंग पूल (तरणताल) शहर के तैराक प्रेमियों के लिए शुरू कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा तैराकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग शिफ्ट एवं शुल्क का निर्धारण किया गया है। निगम के अनुसार, 18 वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों के लिए मासिक शुल्क 2000 रुपए और साप्ताहिक शुल्क 600 रुपए निर्धारित किया गया है, वहीं 3 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए मासिक शुल्क 1500 रुपए एवं साप्ताहिक शुल्क 400 रुपए रखा गया है। तरणताल…
Read Moreझूलसाने वाली गर्मी का दौर,लू के थपेडों ने बेहाल किया पारा 43 डिग्री पर:सडकों पर पसरा सन्नाटा,जानवर भी ढूंढते रहे छांव -गर्मी एवं उमस ने रात का आराम छिना और दिन में चेन नहीं मिला
उज्जैन। शनिवार को झुलसाने वाली गर्मी का दौर देखा गया। लू के थपेडों के दौरान सडकों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान जानवर भी छांव ढूंढते देखे गए । जहां ठंडक मिली जानवर वहीं जम गए। गर्मी एवं उमस ने रात का आराम छिन लिया और दिन में भयंकर गर्मी ने चैन नहीं लेने दिया। गर्मी के कारण आमजन जीवन पूरी तरह से प्रभावित देखा जा रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री को पार कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी की प्रचंडता बढती जा रही…
Read Moreमंदिरों के गर्भगृह में फोटो –विडियो शुटिंग पर प्रतिबंध महाकाल में वर्षों से लागू, मां बगलामुखी नलखेडा में अब प्रतिबंध लगा -क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के आगमन एवं सुरक्षा के साथ मंदिर के गर्भगृह की पवित्रता कारण बने
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में वर्षों पूर्व निजी व्यक्ति अथवा अन्य द्वारा गर्भगृह के भीतर किसी प्रकार की फोटो या वीडियो शूटिंग करना पूर्णतः वर्जित किया गया था। शुरूआत में इसे स:शुल्क किया गया था और बाद में मंदिर समिति के विडियो एवं फोटोग्राफर के माध्यम से ही किया गया। इसी तर्ज पर अब क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों की प्रबंध समिति भी निर्णय ले रही है। हाल ही में मां बगलामुखी मंदिर नलखेडा में भी फोटो एवं विडियोग्राफी प्रतिबंधित कर दी गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने करीब…
Read Moreखुसूर-फुसूर जीवदया के समय में क्रुरता…
खुसूर-फुसूर जीवदया के समय में क्रुरता… गर्मी के भीषण मौसम में इंसान तो जैसे तैसे बच रहा है। उसे ईश्वर प्रदत्त बौद्धिकता मिली हुई है। मूक जीवों के लिए यह दौर बहुत ही कठिन होता है। वे चाहे पशु हों या फिर पक्षी। ऐसे में भी शहरी क्षेत्रों में आवारा जानवरों के साथ क्रुरता की स्थिति बराबर बनी हुई है। दया के दौर में क्रुरता की स्थिति यह है कि जानवरों के पीने के पानी को लेकर मानव प्रबंध की स्थिति नगण्य के समान है। रहवासी क्षेत्रों में लगे हैंडपंप…
Read Moreमहाकाल क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे 3 बदमाश गिरफ्तार
उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे 3 बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किये है। थाना प्रभारी गगन बादल के अनुसार सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में लगातार भ्रमण और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भूखी माता मंदिर मार्ग से चाकू लेकर घूम रहे बदमाश शहनवाज पिता नवाब 21 साल निवासी जानसापुरा को हिरासत में लिया गया। वहीं सर्कल भ्रमण के दौरान सूचना मिलने पर नृसिंहघाट चौराहा से शराफत पिता शफी मोहम्मद 40 साल निवासी जानसापुरा को…
Read Moreतापमान 42 डिग्री के करीब, 8 कि.मी. से चली गर्म हवा
उज्जैन। अप्रैल माह का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो 42 डिग्री के करीब पहुंचा है। संभावना है कि कुछ दिनों में 44 डिग्री भी दर्ज हो सकता है। मौसम विभाग के अप्रैल माह के अंत में भीषण गर्मी का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया था, जो अब सटिक साबित होता दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ था,…
Read Moreजीवन रक्षक बनकर थाना प्रभारी ने तोड़ा दरवाजा -सोशल मीडिया पर मैसेज भेज पति-पत्नी ने गले में डाला था मौत का फंदा
उज्जैन। सोशल मीडिया पर सामने आये मैसेज को देख थाना प्रभारी नजरपुर पहुंचे और जीवन रक्षक बनकर मकान का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में पति-पत्नी फंदे पर लटके थे, दोनों को नीचे उतारा गया और अस्पताल पहुंचाया। दोनों की जान बचा ली गई। घट्टिया थाना प्रभारी करण खोवाल को गुरूवार रात जानकारी मिली कि ग्राम नजरपुर में रहने वाले आफिस पटेल और उसकी पत्नी रीना ने पारिवारिक विवाद में आत्मघाती कदम उठाने का मैसेज वाट्सएप स्टेटस पर शेयर किया है। थाना प्रभारी एसआई अलकेश डांगेऔर प्रधान आरक्षक राजेन्द्र राठौर के…
Read More