लग्जरी कार से 100 किलो डोडाचूरा बरामद; आरोपी फरार

उज्जैन/​मंदसौर। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत शामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक लग्जरी फॉर्च्यूनर कार से 100 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सनेही मिश्रा और एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। ​घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को थाना शामगढ़ के सहायक उप…

Read More

इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस 19 से 24 जुलाई तक प्रभावित होगी

उज्जैन | पश्चिम मध्‍य रेलवे कोटा मंडल के कोटा रेलवे स्‍टेशन पर प्‍लेटफार्म संख्‍या 4 पर निर्माण कार्य हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल से आरंभ होने वाली इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस 19 से 24 जुलाई तक प्रभावित होगी।परे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 19 से 24 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी 22984 इंदौर-कोटा एक्‍सप्रेस, सोगरिया रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया से कोटा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

Read More

शक्कर की कीमतों में एक महीने के भीतर 8 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज

उज्जैन/ शक्कर की कीमतों में एक महीने के भीतर 8 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कमजोर मानसून, अल नीनो के असर, महाराष्ट्र की चीनी मिलों से कम आपूर्ति, जमाखोरी और सट्टेबाजी को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। खुदरा बाजार में शक्कर 51 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इस सीजन में कमजोर मानसून के कारण महाराष्ट्र की प्रमुख चीनी मिलों से शक्कर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। आपूर्ति घटने के साथ ही बाजार में बड़े स्टॉकहोल्डर्स (जमाखोरों) की खरीद बढ़ गई है। इसका…

Read More

लंबी दूरी की ट्रेनों में पैंट्री वालों की मनमानी वसूली का धंधा पनपा प्रीमिक्स के नाम पर चाय रू.20 एवं काफी रू.25 की -आईआरसीटीसी के नियमों को ताक में रखकर यात्रियों से वसूली

  उज्जैन। लंबी दूरी की ट्रेनों में पैंट्री वालों की मनमानी का धंधा धीरे-धीरे पनप रहा है। प्रिमिक्स के नाम पर यात्रियों से बेजा वसूली की जा रही है। चाय रू.20 एवं काफी रू.25 में बेची जा रही है,जबकि टी बेग वाली चाय की आईआरसीटीसी के नियमानुसार दर रू.10 प्रति नग ही है। इसे रेडी टी भी कहा जाता है।पिछले कुछ समय से लंबी दूरी की ट्रेनों में पैंट्री वालों की मनमानी का आलम बन गया है। अधिकांश पैंट्री में मनमानी वसूली के लिए नियमों को दर किनार कर दिया…

Read More

क्रेडिट कार्ड पर आफर का झांसा देकर सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी ठगे 60 हजार

उज्जैन। शिवाजी पार्क में कालोनी में रहने वाले 68 वर्षीय सत्येन्द्र पिता विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव बैंक से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। 12 जुलाई को उन्होने फेसबुक पर विज्ञापन देखा, जिसमें सेवानिवृत्त बैंककर्मियों को क्रेडिट कार्ड पर विशेष आॅफर की बात लिखी गई थी।उन्होने विज्ञापन पर क्लिक किया, कुछ देर बाद आईसीआईसीआई बैंक से उनके पास कॉल आ गया। बताया गया कि क्रेडिट कार्ड पर विशेष आॅफर है और लिमिट बढ़ाई जा रही है। सत्येन्द्र श्रीवास्तव बातों में आ गये, कॉल धारक ने लिंक भेज फोटो के साथ के्रडिट कार्ड नम्बर मांग…

Read More

नीलगंगा के चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर: पैर में लगी गोली

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में उज्जैन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार मुख्य आरोपी नरेश पासी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।इस मामले में पुलिस ने अब तक एक महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।                          पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य फरार…

Read More

गोरकर परिवार पर पासियों ने किया हमला, घटना में एक की मौत नीलगंगा चौराहा पर रात 11 बजे चली ताबातोड़ गोलियां

– उज्जैन। नीलगंगा चौराहा पर रात 11 बजे गोलियां चलने पर दहशत फैल गई। दो पक्षों के बीच विवाद में तीन से चार लोग घायल हुये, जिन्हे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की मौत होना सामने आया। घटनाक्रम के बाद एसपी मौके पर पहुंचे। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। एएसपी गुरूप्रसाद पाराशर ने बताया कि नीलगंगा चौराहा पर गोरकर परिवार और पासियों के बीच विवाद होने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में 3 से चार लोगों के घायल होने की बात…

Read More

लाखों के मोबाइल चोरी करने वालों की महाराष्ट्र में तलाश

उज्जैन। कार से शहर में आकर 2 दुकानों से लाखों के मोबाइल चोरी करने वालों की तलाश में पुलिस की टीम महाराष्ट्र पहुंची है। बदमाशों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार ट्रेस किया जा रहा है। माधवनगर थाना क्षेत्र में 10-11 जुलाई की रात फ्रीगंज क्षेत्र में बदमाशों ने हाई च्वाइस और एसएस मोबाइल शॉप का शटर उचाकर लाखों के मोबाइल चोरी कर लिये थे। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों में 4 बदमाश दिखाये दिये थे, जो कार से आये थे, पुलिस ने कार को ट्रेस करने का…

Read More

काम दिलाने के बहाने नाबालिग से अनैतिक कृत्य -चंद घंटों में पकड़ाये आरोपी का भेजा गया जेल

उज्जैन। काम दिलाने के बहाने नाबालिग के साथ अनैतिक कृत्य करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग के लापता होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की थी, आरोपी नाबालिग को छोड़कर भाग निकला था। जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। नागझिरी थाना एसआई पूजा सोलंकी ने बताया कि रतलाम की रहने वाली नाबालिग थाना क्षेत्र में चौकीदारी करने वाले मामा के यहां रह रही थी। 16 जून को नाबालिग लापता हो गई। परिजनों ने उसके नहीं मिलने पर तलाश शुरू…

Read More

संभागीय मुख्यालय पर थोक औषधि विक्रेताओं तक दायरे को बढाया गया   “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान में ड्रग निरीक्षक भी उतरे मैदान में – नारकोटिक्स एवं कोडिंग ड्रग पर अंकुश के लिए  जिलों में मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच तेज हुई

उज्जैन। “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान में औषधि विभाग भी मैदान में उतर आया है। इसके चलते अब नशेडियों द्वारा उपयोग ली जाने वाली औषधियों के फिजूल विक्रय पर रोक लगाने की तैयारी हो गई है। संभागीय मुख्यालय उज्जैन में मेडिकल स्टोर्स से लेकर अब थोक विक्रेताओं को दायरे में लिया गया है। रतलाम,मंदसौर सहित संभाग के सभी जिलों में मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई का दौर शुरू हो चुका है।  उज्जैन कलेक्टर रोशनकुमारसिंह के निर्देश पर जिले में औषधि निरीक्षकों ने नशे के विरूद्ध कार्रवाईयों को तेज कर दिया…

Read More