सहेली के साथ रिजल्ट देखने गई 12वीं की छात्रा ने पूरक आने के बाद ब्रिज से लगाई छलांग

उज्जैन।उज्जैन में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद एक छात्रा ने एक विषय में पूरक आने से तनाव में आकर मक्सी रोड ब्रिज से छलांग लगा दी। घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।यह घटना बुधवार को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सामने आई। कक्षा 12वीं की छात्रा ने अपने रिजल्ट में एक विषय में पूरक आने के बाद यह कदम उठाया। उसने मक्सी रोड ब्रिज से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर…

Read More

SI-ट्रेवल्स संचालक भिड़े, :बस रोकने पर विवाद, पैसे मांगने और कॉलर पकड़ने के आरोप

इंदौर। खजराना इलाके स्थित रोबोट चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान एसआई और बस एजेंसी संचालक के बीच विवाद हो गया। बस खड़ी कर सवारी भरने को लेकर शुरू हुई बहस ने तूल पकड़ लिया।एजेंसी संचालक ने एसआई पर पैसे मांगने का आरोप लगाया, जबकि एसआई ने उल्टा उन पर अभद्रता और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।जानकारी के मुताबिक एसआई सुरेंद्र सिंह ने शिवानी ट्रेवल्स की बस को रोबोट चौराहे पर सवारी भरते समय रोका। इसी बात को लेकर एजेंसी संचालक सुनील चौहान…

Read More

घर में पड़ा रहा शव, चूहों ने कुतरा:आंख-चेहरा क्षत-विक्षत मिला; बच्चों की गेंद से खुला राज

इंदौर। चंदन नगर इलाके में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव उसके घर में कई दिनों से पड़ा था। जिसे चूहों ने बुरी तरह कुतर दिया था। मृतक शराब पीने का आदी था।हैरानी की बात यह है कि घटना का खुलासा तब हुआ, जब गली में खेल रहे बच्चे गेंद लेने उसके घर के अंदर पहुंचे। शोर मचाने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और मामले का पता चला।चंदन नगर पुलिस के अनुसार घटना नंदन नगर की है। यहां रहने वाले छगन नामक…

Read More

इंदौर में बिल्डर से हैरी बॉक्सर ने मांगे 5 करोड़

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के रईस इलाकों में शुमार रेसकोर्स रोड के एक बड़े बिल्डर को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। खुद को हैरी बॉक्सर बताने वाले शख्स ने बिल्डर से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। नहीं देने पर आरोपी ने बिल्डर के बेटे की सटीक लोकेशन होने और उसे गोली मारने की बात कही है। गैंग ने बिल्डर के साथ ही चेतन सिंह पंवार और कुंवर सिंह भूरिया को भी धमकी दी है। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की…

Read More

पश्चिम एशिया युद्ध की मार के कारण मप्र का सोया निर्यात 50% गिरा, मंडियों में पसरा सन्नाटा

ब्रह्मास्त्र इंदौर मध्य प्रदेश, जिसे देश का ‘सोया स्टेट’ कहा जाता है, इस वक्त एक बड़े वैश्विक आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष और शिपिंग रूट्स में आए व्यवधान के कारण भारत का सोया मील निर्यात मार्च महीने में 50 फीसदी तक गिरने के आसार हैं। फरवरी में जहां करीब 93,000 टन का निर्यात हुआ था, वहीं मार्च में इसके महज 40,000 से 50,000 टन रहने का अनुमान है। इस गिरावट का सीधा असर मध्य प्रदेश की मंडियों और किसानों की आय पर…

Read More

अभिनेत्री सोनल चौहान महाकाल दर्शन करने पहुंचीं

ब्रह्मास्त्र उज्जैन हिंदी और तेलगु फिल्म की प्रसिद्ध अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीतने वाली सोनल चौहान गुरुवार को महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। सोनल चौहान, ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन करने के लिए रात करीब दो बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं। इस दौरान करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती में शामिल हुईं। सोनल ने नंदी जी का पूजन कर कान में अपनी मनोकामना कही।

Read More

संभाग का परिणाम पिछले वर्ष की अपेक्षा 5.77 प्रतिशत गिरा हाई स्कूल परिणाम में प्रदेश में उज्जैन 14 वें क्रम पर,12 वीं में 15 वां स्थान -संभाग के 7 जिलों में मुख्यालय उज्जैन 10 वीं में दुसरे क्रम पर और हायर सेकेंडरी में तीसरा नंबर पर रहा

उज्जैन। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए हैं। इसके साथ ही मंडल ने परिणाम सुधार के लिए भी तैयारी घोषित कर दी है। मई से ही इसकी शुरूआत होने वाली है। जारी परिणाम में उज्जैन संभाग का परिणाम पिछले वर्ष की अपेक्षा 5.77 प्रतिशत गिरा है। प्रदेश में उज्जैन जिला 10 वीं के परिणाम में 14 वें क्रम पर और 12 वीं में 15 वें स्थान पर रहा है। यहां तक की उज्जैन संभाग में भी मुख्यालय उज्जैन का क्रम…

Read More

आगजनी में फरार 11 आरोपियों की तलाश में दबिश

उज्जैन। ढांचा भवन क्षेत्र में पेट्रोल डालकर मकान में लगाई गई और गोलियां चलाने वाले आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिये उनके  ठिकानों पर दबिश दे रही है। अब तक एक आरोपी हिरासत में आया है, जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में 11 अप्रैल की रात पांच बाइक पर सवार होकर आये 13 से 15 बदमाशों ने एक मकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। बदमाशों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य…

Read More

अष्टतीर्थ यात्रा कर भगवान नागचंद्रेश्वर को लौटायेंगे बल आज पंचक्रोशी यात्रियों का शुरू होगा नगर प्रवेश

उज्जैन। आस्था की 118 किलोमीटर पंचक्रोशी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का आज नगर प्रवेश होगा। श्रद्धालु क्षिप्रा नदी पहुंचकर नहान करेगें और अष्टतीर्थ यात्रा पूरी कर पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुंचकर बल लौटायेंगे। 12 अप्रैल को हजारों की संख्या में श्रद्धालु 118 किलोमीटर की पंचक्रोशी यात्रा पर निकले थे। यात्रा में शहर के प्रथम नागरिक महापौर मुकेश टटवाल भी शामिल थे। 118 किलोमीटर की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पांच पड़ाव के साथ 2 उपपड़ाव भी विश्राम किया, अब यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। आज से…

Read More

40 डिग्री के पास तापमान, चलने लगी गर्म हवा

उज्जैन। मौसम अब पूरी तरह से सूरज के तेवर से प्रभावित होता दिखाई दे रहा है। तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। गर्म हवा चलने से दिन में सड़कों पर चला मुश्किल होने लगा है। मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में बारिश, ओलावृष्टि से लग रहा था कि इस बार गर्मी का प्रभाव कम रहेगा, लेकिन माह के 15 दिन गुजर जाने के बाद सूरज के तेवर काफी कड़क हो चुके है। गर्मी अपना असर दिखा रही है।…

Read More