उज्जैन । उज्जैन जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए गठित उड़नदस्ता की मुस्तैदी से अप्रैल माह में जारी अभियान में 12 बाल विवाह होने के पूर्व ही, दोनों पक्षों को समझाइश देकर रोका गया है। ऐसे ही एक मामले में सूचना देने वाले को नाबालिग के परिवार ने बाद में बुलाकर हमला कर दिया जिसमें उसे अधमरा किया गया है। नानाखेडा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने जिले के नागरिकों से बाल विवाह रोकथाम अभियान में मदद करने के लिए आगे आने…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
ढाबा रोड से सत्यनारायण मंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर को झेलना पड़ा विरोध बिना सूचना जेसीबी चलाने का आरोप, अव्यवस्थित कार्य पर भड़के रहवासी, पार्षद ने भी उठाए सवाल
उज्जैन। गुरुवार को महापौर मुकेश टटवाल ढाबा रोड से सत्यनारायण मंदिर व दानी गेट तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्हें स्थानीय रहवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान एक रहवासी ने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा बिना पूर्व सूचना उनके घर पर जेसीबी चला दी गई, जिससे उन्हें नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शिकायत करने पर भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। रहवासियों का आरोप है कि उन पर दबाव बनाकर मकान तुड़वाए गए, लेकिन अब…
Read Moreभूमि अधिग्रहण में चार गुना मुआवजा पर आभार जताया भाकिसं का प्रदेश सरकार व प्रशासन को 5 दिनों का अल्टीमेटम -उपार्जन व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन *सैटेलाइट सर्वे को अमान्य कर स्लॉट बुकिंग में तेजी, सर्वर में सुधार व उपार्जन तारीख को तत्काल बढ़ाया जाये*
इंदौर/उज्जैन। भारतीय किसान संघ की प्रदेश टोली की बैठक के बाद संघ ने प्रदेशभर में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जारी गेहूं उपार्जन की शासकीय अव्यवस्थाओं व किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर किसानों का सबसे बड़ा संगठन भारतीय किसान संघ ने नाराजगी जताई है। प्रदेश टोली ने प्रदेश सरकार व प्रशासन को 5 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए उपार्जन व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने गुरूवार को इंदौर में प्रदेश टोली में…
Read Moreइंदौर से जलगांव और दिल्ली के लिए नई उड़ान
ब्रह्मास्त्र इंदौर मध्य प्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल से हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार होने जा रहा है। एलायंस एयर आगामी 1 मई से इंदौर को सीधे जलगांव और दिल्ली से जोड़ने वाली एक नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इस नई उड़ान के शुरू होने से न केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन और धार्मिक यात्राओं के लिए भी यात्रियों को सुगम विकल्प प्राप्त होगा। एयरलाइन से जारी शेड्यूल के अनुसार, यह फ्लाइट सप्ताह में…
Read Moreरसोई में इस्तेमाल होने वाला साधारण किचन स्पंज, अदृश्य प्रदूषण का स्रोत बनकर सामने आया
उज्जैन। रसोई में इस्तेमाल होने वाला साधारण किचन स्पंज (माइक्रोप्लास्टिक ) अब एक अदृश्य प्रदूषण का स्रोत बनकर सामने आया है। बर्तन धोते समय स्पंज के घिसने से हर साल प्रति व्यक्ति कई ग्राम तक माइक्रोप्लास्टिक निकलता है, जो पानी के रास्ते नदियों, मिट्टी और भोजन श्रृंखला तक पहुंच रहा है। भोपाल के बड़ा तालाब और अन्य जल स्रोतों में माइक्रो और नैनो प्लास्टिक के कण बड़ी मात्रा में पाए गए हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सॉइल साइंस के अध्ययन में मप्र के विभिन्न स्थानों पर मृदा में भी माइक्रोप्लास्टिक…
Read Moreडीजीपी ने किया साइबर वारियर्स योजना पोर्टल का अनावरण सिंंहस्थ 2028: ट्रेनिंग आॅफ ट्रेनर्स अभियान का शुभारंभ
उज्जैन। धार्मिक नगरी में सिंहस्थ महाकुंभ 2028 का आयोजन होने जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था और सफल आयोजन की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन पर है। जिसको लेकर बुधवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने ट्रेनिंग आॅफ ट्रेनर्स अभियान का शुभारंभ करते हुए साइबर वारियर्स पोर्टल का अनावरण किया। पुलिस सामुदायिक भवन में ट्रेनिंग आॅफ ट्रेनर्स अभियान का शुभारंभ करते हुए डीजीपी ने आधुनिक तकनीक और रणजीतिक योजना पर विशेष जोर दिया। अभियान में 48 विषयों पर 110 व्याख्यान के साथ फील्ड ट्रेनिंग और पुलिस प्रशिक्षण दिया जायेगा। कार्यक्रम में…
Read Moreचेरिटेबल अस्पताल में तोड़फोड़, युवक पर केस दर्ज,पिता-पुत्र में विवाद
उज्जैन। चेरिटेबल अस्पताल में 13 अप्रैल की रात हुई तोड़फोड़ के मामले में जीवाजीगंज थाना पुलिस ने 8 दिन बाद अस्पताल स्टॉफ के अतुल पिता मंगलप्रसाद मिश्रा निवासी रीवा हाल मुकाम चेरिटेबल अस्पताल की शिकायत पर विष्णु पिता योगेश गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अतुल के अनुसार रात 11.30 बजे आरोपी युवक शराब के नशे में अंदर घुस गया था, जिसे बाहर निकालने का प्रयास किया तो उसने अस्पताल की खिड़की के कांच फोड़ दिये और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार…
Read Moreभारतीय डाक विभाग द्वारा उज्जैन संभाग में आधार विशेष शिविर का आयोजन
उज्जैन। भारतीय डाक विभाग, मालवा संभाग उज्जैन द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। विभाग द्वारा शनिवार को उज्जैन संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी आधार केंद्रों पर ‘विशेष आधार शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने और पुराने आधार को अपडेट करने की सुगम सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उज्जैन मुख्य डाकघर (Head Post Office) में यह कार्य सुबह 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक निरंतर जारी…
Read Moreदान दाता ने टैंकर के साथ मेले से वाहन भी खरीद कर दिया श्रद्धालु ने 2500 लीटर ठंडे पानी का टैंकर दान किया -देवास में बनवाया स्टील का डबल बाडी वाला टैंकर
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को ठंडा पानी पीने के लिए मिल सके इसके लिए मुंबई के श्रद्धालु ने वाहन के साथ 2500 लीटर क्षमता का ठंडे पानी का टैंकर बनवा कर दान में दिया है। इसके लिए श्रद्धालु ने एक माह पूर्व वाहन मेले से वाहन का चेसिस क्रय किया और बाद में ठंडे पानी का स्टील का टैंकर बनवाकर उसे वाहन की चेसिस पर लगवाया। बुधवार को मुंबई निवासी अमित पोपटलाल पांचाल ने मंदिर समिति को श्रद्धालुओं को गर्मी के…
Read Moreखुसूर-फुसूर कंपनी आई फिर उत्पाद क्यों नहीं आया… शहर को मिली आधुनिक उद्योग जगत की सौगात में बराबर देश की लब्ध प्रतिष्ठित कंपनियां आ रही हैं
खुसूर-फुसूर कंपनी आई फिर उत्पाद क्यों नहीं आया… शहर को मिली आधुनिक उद्योग जगत की सौगात में बराबर देश की लब्ध प्रतिष्ठित कंपनियां आ रही हैं। आने वाले समय में इन कंपनियों के उत्पादन की स्थिति एवं रोजगार से स्थानीय रहवासियों को लाभ मिलना भविष्य में तय है। इस बीच कुछ कंपनियां आई और अपना काम भी किया। अपने स्थापत्य की शुरूआत की और अन्यानेक कामों के बाद आकस्मिक रूप से ही धरातल से गायब हो गई हैं। उनकी प्रगति की स्थिति सामने नहीं आ पा रही है। ऐसे ही…
Read More