डॉक्टर का नंबर सर्च करने के बाद महिला ऑनलाइन ठगी – झांसा देकर ऐंठे 3.96 लाख:एफआईआर दर्ज

  इंदौर। आंखों के डॉक्टर का नंबर सर्च करने के बाद महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। बाणगंगा इलाके की अनीता जैन ने आंखों के इलाज के लिए राजेश नेत्रालय अस्पताल का नंबर गूगल पर सर्च किया था।सर्च में मिले नंबर पर कॉल करने के बाद आरोपियों ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया और 5 रुपए का पेमेंट करने के लिए कहा। इसके बाद अलग-अलग अकाउंट से महिला के 3.96 लाख रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More

फार्म विला कॉलोनी में नजर आया तेंदुआ:CCTV फुटेजके बाद रहवासियों में दहशत; वन विभाग की टीम करेगी सर्चिंग

इंदौर।ग्राम पंचायत बिहाड़िया में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने से रहवासियों में दहशत फैल गई। ग्राम पंचायत के पीछे स्थित फार्म विला कॉलोनी में तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। फुटेज सामने आने के बाद रहवासियों को तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिली।रहवासियों के मुताबिक तेंदुआ इससे पहले भी 16 और 18 सितंबर को कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था। सोमवार रात दोबारा तेंदुआ दिखाई देने के बाद आसपास की अन्य कॉलोनियों के रहवासी भी सतर्क हो गए…

Read More

सड़क दुर्घटना में घायल 2 महिलाओं की मौत:मर्ग कायम

उज्जैन। रतलाम के आलोट में रहने वाली रूकसार बी पति समीर खान को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर परिजन उज्जैन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहीं आगर मालवा के ग्राम सेवाखेड़ी में रहने वाली प्रेमबाई पति नेपालसिंह कबीरखेड़ा बड़ौद में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी। उसे भी उपचार के लिये उज्जैन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों की रविवार को मौत हो गई। मामले में नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद दोनों के पोस्टमार्टम कराये है। पुलिस का कहना था रूकसार बी…

Read More

 युवक की संदिग्ध हालत में मौत:मर्ग कायम

नीमच,। जिले के  जावद थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में गुरुवार शाम एक 37 वर्षीय युवक की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जावद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया। यहां उपचार के दौरान तबियत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे शहर के मैसी शौरूम चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान रात करीब 11 बजे युवक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार जावद के बोहरा गली निवासी मुफद्दल पिता ताहिर…

Read More

पहली बार इंदौर आएंगे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सेवा संकल्प यात्रा के साथ जिला भाजपा कार्यक्रम में होंगे शामिल

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक यात्रा रविवार को बेटमा पहुंचेगी। यात्रा का रात्रि विश्राम ग्रैंड माचल में होगा।इस यात्रा की खास बात यह है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी पहली बार इंदौर जिले में पहुंचेंगे। वे यात्रा के साथ बेटमा आएंगे और रात्रि विश्राम के बाद भाजपा इंदौर ग्रामीण जिला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल…

Read More

राहुलगांधी पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी उनकी बौखलाहट,कांग्रेस नेताओ का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला

मल्हारगढ़।इंदौर में आयोजित ” छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता को भाजपा पचा नही पारही है ओर यह साफ साफ मुख्यमंत्री जी की बौखलाहट है।उक्त बात प्रदेश के सचिव परशुराम सिसोदिया,जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा ने लगाते हुवे कहा कि नेता विपक्ष तथ्यो एवं पूर्ण जानकारी के साथ ही संवाद करते है। छात्रों की गूंज कार्यक्रम में लाखो की संख्या  में छात्र मोदी एवं मोहन सरकार के खिलाफ उनकी शिक्षा नीति,बार बार पेपर लीक देश मे बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई सहित अन्य समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ…

Read More

राज्य शिक्षा केंद्र में अटका बजट, 13 हजार से ज्यादा मासूमों का यूनिफॉर्म का इंतजार बरकरार

 सारंगपुर।नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए दो महीने से अधिक का समय बीत चुका है। इस बीच सारगपुर ब्लाक के मेधावी विद्यार्थियों के लिए तो राहत भरी खबर आई है, लेकिन शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पढने वाले मासूमों का निशुल्क यूनिफॉर्म का इंतजार अब भी खत्म नहीं हुआ है। एक तरफ जहां 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपरों को आवागमन सुलभ बनाने के लिए ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहनों की सुविधा दी गई है, वहीं दूसरी तरफ सारंगपुर ब्लॉक के 13 हजार से ज्यादा छोटे बच्चे अब भी फटी-पुरानी ड्रेस या…

Read More

स्टार्टर चालू करते ही लगा करंट:खेत पर मोटर चालू करने गए 50 वर्षीय किसान की मौत; स्विच दबाते ही गिर पड़े

इंदौर।इंदौर के बायपास स्थित नेहरूग्राम में शनिवार को खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए किसान कमल (50) की करंट लगने से मौत हो गई। स्टार्टर का स्विच दबाते ही उन्हें करंट लगा और वे गिर पड़े। बाद में लोगों ने उन्हें देखा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक मृतक कमल पुत्र गेदालाल खोबारे हैं। वे पेशे से किसान थे। उनका खेत घर से कुछ ही दूरी पर है। शनिवार को वे खेत पर पानी की मोटर चालू करने गए…

Read More

मरीज की मौत के बाद हंगामा:JDA ने डीन को पत्र देकर FIR, बाउंसर और ID आधारित प्रवेश व्यवस्था की मांग की

इंदौर।इंदौर  एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध एमवाय अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों और अटेंडेंट्स द्वारा जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन को पत्र सौंपकर आरोपियों पर तत्काल FIR दर्ज कराने और अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इलाज के दौरान बुजुर्ग की हुई थी मौत-JDA के अनुसार, 77 वर्षीय मरीज सोनी लाल को दाहिने ऊपरी अंग में…

Read More

हूटर बजाकर चैकिंग पाइंट से गाड़ी निकलने का प्रयास -पुलिस ने जप्त की बोलेरो, चालक पर कार्रवाई

उज्जैन। पुलिस चैकिंग के दौरान हूटर बजाकर निकलने का प्रयास कर रहे चालक को पुलिस ने रोक लिया। बोलेरो पर अनाधिकृत तरीके से हूटर लगाया गया था। बोलेरो को जप्त कर चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट अधिनिमय की कार्रवाई की गई है। जिले में एसपी के निर्देश पर प्रतिदिन वाहनों की चैकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार रात महिदुपर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार टीम के साथ कस्बे में वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान बोलेरो क्रमांक एमपी 09 सीए 9491 के चालक द्वारा हूटर बजाकर…

Read More