छत्तीसगढ़ में मिली 39 दिन से लापता बालिका

उज्जैन। 39 दिनों से लापता बालिका को पुलिस ने बुधवार को छत्तीसगढ़ से दस्तयाब कर लिया। बालिका ने परिवार से नाराज होकर घर छोड़ना बताया। पुलिस ने समझाईश के बाद परिजनों के सुपुर्द किया है। नागदा थाना टीआई अमृतलाल गवरी ने बताया कि 21 अगस्त को 16 साल की बालिका लापता हो गई थी। सभी जगह तलाश करने के बाद 22 अगस्त को चाचा ने थाने आकर पुलिस को भतीजी के लापता होने सूचना दी थी। मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी। सायबर सेल…

Read More

यातायात नियमों को लेकर पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान

उज्जैन। सड़क दुर्घटना में होने वाली जनहानि को रोकने के लिये पुलिस ने 10 दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। बुधवार को 2 महाविद्यालयों के 500 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट के साथ सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिये लोगों जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को यातायात एएसपी मनोज खत्री और डीएसपी…

Read More

अपहरण मामले में नया मोड़, युवती बोली मर्जी से आई हूं

उज्जैन। लालबाई-फूलबाई क्षेत्र में मंगलवार रात कार से आये युवकों द्वारा एक युवती का अपहरण कर लिया था। लेकिन सुबह होने से पहले अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया। युवती ने युवक के साथ वीडियो बनाकर शेयर किया और कहा कि मर्जी से आई हूं। हमने शादी कर ली है। युवक ने मर्जी से भागने की बात कहीं है। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के लालबाई-फूलबाई क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई थी, जब काले रंग की कार से आये 2 युवकों में शामिल एक युवक ने घर के बाहर…

Read More

-पुलिस से बचकर भागने में गिरकर हुआ घायल 73 दिन बाद पकड़ाया डबल मर्डर में फरार आरोपी

उज्जैन। गोरकर परिवार के 2 सगे भाईयों की हत्या में 73 दिनों से फरार चल रहा आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। चारों ओर से घेराबंदी कर चुकी पुलिस से वह बच नहीं सका और गिरकर घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उससे पूछताछ शुरू की गई है। नीलगंगा थाना पुलिस लोकेश गोरकर और उसके भाई जय गोरकर की हत्या में फरार चल रहे आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है। बुधवार को सूचना मिली कि डबल मर्डर में शामिल एक आरोपी बालाजी परिसर के…

Read More

समाजजन काम तकनीकी रूप से संवेदनशील होने से पूरी सुरक्षा के साथ चरणबद्ध रूप से अंजाम दे रहे 500 मीटर दायरे में विडियो-फोटोग्राफी रोकी ,मिनार से सटाकर मचान लगाया -सोश्यल मिडिया पर दुष्प्रचार करने के साथ पथराव करने वाले 10 आरोपियों को जेल भेजा गया

  उज्जैन। सोमवार को हुए पथराव की घटना के बाद शाही मस्जिद क्षेत्र को पूरी तरह से पुख्ता सुरक्षा घेरे में ले रखा गया है। बुधवार को इसके आसपास के 500 मीटर दायरें में विडियों-फोटोग्राफी पर रोक लगा दी गई है। चौडीकरण में आ रहे भाग को समाजजन ही हटा रहे हैं उन्होंने मिनार से सटाकर मचान लगाया है और उसके बाद काम की शुरूआत की गई है। सोमवार को पथराव की घटना में शामिल खाराकुआ थाना पुलिस की गिरफ्त में आए 10 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया…

Read More

छत्री चौक पर गली बंद करने के लिए बेरिकेट्स की जगह किया सामान से भरे ठेले का उपयोग   

उज्जैन। सोमवार को शाही मस्जिद के हिस्से को समाज के लोगों द्वारा हटाने की कार्रवाई के बाद एक पक्ष ने विरोध जताते हुए पत्थर बाजी कर दी थी । पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तीतर भीतर किया था अब यहां सब कुछ सामान्य है और समाज की ओर से चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई की जा रही है लेकिन एतिहात के तौर पर गोपाल मंदिर, छत्री चौक सहित यहां की कई गलियों में…

Read More

स्मार्ट सिटी विकसित करेगा मार्ग, निगम साईड क्लीयर कर देगा :1 नंबर गेट से चौराहा तक 80 फीट मार्ग की तैयारी

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर-1 से महाकाल चौराहे तक 80 फीट मार्ग की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस मार्ग को स्मार्ट सिटी बनाने वाला है। नगर निगम उज्जैन की और से स्मार्ट सिटी को साईड क्लीयर कर देना है। इस मार्ग के बनने के साथ ही नीलकंठ द्वार से चौराहा तक 24 मीटर एवं उसके आगे चौराहा से कमरी मार्ग तक 20 मीटर चौडा मार्ग प्रस्तावित है। इससे भविष्य में पूरा सवारी मार्ग चौडा हो जाएगा।श्री महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 1 से लेकर चौराहा तक…

Read More

मातृशक्ति के संघर्ष के आगे झुका प्रशासन:निर्माण कार्य हुआ स्वीकृत

​​उज्जैन /​बड़नगर। दोराया कॉलोनी में लंबे समय से प्रतीक्षित रोड एवं नाली निर्माण कार्य का आखिरकार  भूमिपूजन हुआ। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग और बुनियादी समस्याओं को हल करने के लिए करीब 65 लाख रुपये की लागत से यह निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ ।​उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पूर्व में दो बार टेंडर प्रक्रिया आयोजित की गई थी, परंतु दोनों बार टेंडर निरस्त कर दिए गए। इसके चलते पूरी कॉलोनी कीचड़ और जलजमाव की मार झेल रही थी। इस समस्या को लेकर  मातृशक्ति ने नगर पालिका का घेराव…

Read More

न्यूनतम तापमान कम हुआ तो अधिकतम बढ़ा

उज्जैन। बारिश थमने के बाद मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। सोमवार-मंगलवार रात न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट और 19 डिग्री दर्ज हुआ। पिछले कुछ दिनों से रात का तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा था। रात के तापमान में आई गिरावट के बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान में तेजी दर्ज की गई। शासकीय वेधशाला पर दिन का तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। वेधशाला अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार गुप्त के अनुसार वर्षाकाल समाप्त होेने में एक दिन शेष बचा है। अब बारिश…

Read More

घर के बाहर बैठी युवती का अपहरण

उज्जैन। घर के बाहर बैठी युवती का मंगलवार रात 8 बजे एक युवक ने अपहरण कर लिया। वह अपने साथी के साथ कार से आया था। युवती के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के लालबाई-फूलबाई क्षेत्र में परिजनों के साथ रात 8 बजे घर के बाहर बैठी युवती को अचानक कार से उतरे एक युवक ने उठाया और कार में बैठा लिया। युवती के परिजनों ने शोर मचाया और उसे छुड़ाने का…

Read More