मुकेश यादव एवं रवि वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया उविप्रा की कमान रविन्द्र सोलंकी के हाथ

  उज्जैन । मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय ने रविवार को एक आदेश जारी कर उज्जैन विकास प्राधिकरण की कमान भाजपा नेता रविन्द्र (रवि) सोलंकी के हाथों में सौंपी है। उनके साथ ही दो उपाध्यक्ष एवं 5 अशासकीय सदस्य नियुक्त किए गए हैं। जिनमें 4 पूर्व पार्षद शामिल हैं। इन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नियुक्त किया गया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग उप सचिव सी के साधव ने जारी आदेश में बताया कि नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम…

Read More

मौसम ने बदली करवट बूंदाबांदी हुई, बादलों ने उमस बढाई रात में भी तापमान 25.5 डिग्री पहुंचा -रविवार को अपरांह् से रात तक मौसम में बदलाव रहा

  उज्जैन। शनिवार को इस ग्रीष्म काल का सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया था। इसी तरह से रात में न्यूनतम तापमान भी उछाल के साथ 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के साथ रात में भी तापमान के अधिक होने से बैचेनी का दौर कायम रहा है। शनिवार की तरह ही रविवार को भी अपरांह् से लेकर रात तक बादलों के कारण उमस भडकी रही। रविवार को भी दोपहर में बाजार में सन्नाटे के हाल गर्मी के कारण कायम रहे हैं। बेजुबान इस दौरान छांव में छुपते…

Read More

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक बार फिर 15 दिवसीय अभियान शुरू बगैर हेलमेट पकडे गए तो देना होगा 300रूपए,लायसेंस निलंबित -चौराहे पर टीम से गडबड की तो लायसेंस निलंबन की कार्रवाई भी संभव

  उज्जैन । आम वाहन चालक को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस मुख्यालय की कवायद जारी है। इसी के तहत एक बार फिर से 15 दिवसीय अभियान की शुरूआत की गई है। इस दौरान पकडे गए तो 300 रूपए चालानी कार्रवाई होना है। उज्जैन में 4 टीमें इसके लिए बनाई गई है। इस दौरान वाहन चालक ने अगर गडबड की तो पुलिस उसके लायसेंस निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित करेगी। डीएसपी यातायात दिलीप सिंह परिहार के अनुसार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रविवार से अभियान की शुरूआत कर…

Read More

कंठाल चौराहा से सतीगेट तक सड़क चौड़ीकरण शुरू स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने स्वयं हटाए अपने भवन, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को मिली गति

उज्जैन। आगामी सिंहस्थ 2028 महापर्व को ध्यान में रखते हुए शहर में विकास कार्यों को तेज किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण को स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत कंठाल चौराहा से सतीगेट तक सड़क चौड़ीकरण कार्य रविवार से प्रारंभ हो गया। इस कार्य की विशेष बात यह रही कि स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने नगर निगम को सहयोग देते हुए स्वयं अपने प्रभावित भवनों को हटाने की पहल की। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार इस मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया…

Read More

श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालु निर्देश पटिट्का लगेगी गेट की गफलत में श्रद्धालु,छूट रहे जूते-चप्पल -निर्माण कार्यों के चलते बन रही गफलत की स्थिति,घुमना पड रहा श्रद्धालुओं को

  उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों के कारण आने वाले कुछ श्रद्धालु गफलत का शिकार हो रहे हैं। ऐसे श्रद्धालु वापसी में गलत रास्ता पकड रहे हैं जिससे उन्हें अपने जूते चप्पल लेने में करीब एक किलोमीटर के दायरे में घुमना पड रहा है। मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के अनुसार आने वाले समय में समिति श्रद्धालुओं के लिए निर्देश पट्टिका लगाने की तैयारी कर रही है। निर्माण के कारण अभी थोडी समस्या बनी हुई है। इसमें श्रद्धालु गफलत में गडबडा रहे हैं।…

Read More

500 मीटर लाईन डली, अगले 15 दिनों में पूरी 700 मीटर लाईन डलेगी अगले 15 दिन में “ चरक ” की ड्रेनेज समस्या का होगा निदान -अगले 4 दिनों में होगी सभी लिफ्ट चालू ,अब जनरेटर भी रहेगा वैकल्पिक स्थिति में

 उज्जैन। दो दिन पूर्व जिला अस्पताल  “ चरक ” भवन की बिजली गुल होने का मामला हुआ था। इसे लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.अशोक कुमार पटेल ने आकस्मिक निरीक्षण किया था। इसके बाद अस्पताल के लोड की टेस्टिंग करवाई जा रही है। विद्युत कंपनी एवं लोक निर्माण विभाग इसे अंजाम दे रहे हैं। अस्पताल की ड्रेनेज समस्या का निदान भी होने वाला है। इसके लिए 500 मीटर की लाईन डल चुकी है। अगले एक माह में शेष 200 मीटर की लाईन डलने पर अब गंदे पानी का जमाव…

Read More

भोपाल में मिली शादी से पहले लापता हुई युवती,बेगमबाग पहुंची पुलिस

उज्जैन। शादी से 9 दिन पहले लापता हुई युवती को 36 घंटे में भोपाल से पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। जिसे परिजनों के सुपुर्द किया गया है। युवती ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मर्जी जाना बताया है। पंवासा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का 1 मई का विवाह होना है। 23 अप्रैल का परिवार शादी की पत्रिका बांटने के लिये गौतमपुरा गया हुआ था। दोपहर में पता चला कि युवती घर से लापता हो गई है। परिजनों ने सभी जगह तलाश करने के बाद पुलिस को शिकायत…

Read More

मकान में आग लगाने वाले 2 बदमाशों के पास मिला देशी कट्टा

उज्जैन। ढांचा भवन में 11 अप्रैल की रात मकान पर पेट्रोल डालकर आग लगाने और हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से देशी कट्टा और 2 जिंदा राउंड जप्त किये गये। आगजनी मामले में 13 से अधिक नाम सामने आये थे। अब तक तीन की गिरफ्तारी की जा चुकी है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में रहने वाले बदमाश रौनक गुर्जर के मकान में 11 अपै्रल की रात पांच बाइक पर सवार होकर आये एक दर्जन से अधिक बदमाशों…

Read More

11 ग्राम एमडी बरामद, 2 दिनों की रिमांड पर पूछताछ मादक पदार्थ ड्रग्स के साथ गिरफ्त में आया बदमाश

उज्जैन। मादक पदार्थ के अवैध कारोबार में शामिल बदमाश को शुक्रवार-शनिवार रात 11 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को कोर्ट में पेश कर 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। बदमाश पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है। जिले में युवाओं को नशे से मुक्त रखने के लिये एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में लगातार अभियान चलाकर नशे का अवैध कारोबार करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार-शनिवार रात नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील को…

Read More

नचाने की बात पर भाईयों ने युवक को मारे चाकू

उज्जैन। चिंतामण थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार रात श्याम राधे होटल के बाहर बारात में ढोल पर नाचने की बात पर अभिषेक पिता नंदकिशोर पोरवाल 24 साल निवासी इंगोरिया का ग्राम सुनेड़ा के रहने वाले अभिषेक जयसवाल से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि अभिषेक जयसवाल और उसके भाई ने मिलकर चाकू से अभिषेक पोरवाल पर हमला कर दिया। बारात में हुई चाकूबाजी से अफरा-तफरी मच गई। हमला करने वाले भाई भाग निकले। घायल को उपचार के लिये चरक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसने बताया कि डीजे बज रहा…

Read More