उज्जैन। सागर में जहरीली शराबकांड सामने आने के बाद उज्जैन पुलिस ने पूरे जिले में अवैध शराब की धरपकड़ का अभियान शुरू कर दिया है। 24 घंटे में पुलिस ने जिले में 405 अवैध शराब क्वार्टर के साथ 9 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुये हिरासत में लिया। कुल 37 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई कर आबकारी अधिनियम के प्रकरण दर्ज किये है। पुलिस कार्रवाई में पंवासा पुलिस ने पंकज राजपूत से 67 क्वार्टर 2 बीयर केन कीमत 7 हजार 250 रूपये जप्त की। थाना चिंतामण पुलिस…
Read MoreCategory: उज्जैन
खडे हनुमान जी की दक्षिण मुखी प्रतिमा विस्थापन में उत्तरमुखी होने की स्थिति अब कहीं नहीं जाना है, वो मेरा निर्णय था, अब समग्र सनातन समाज निर्णय करेगा- खडे हनुमान पुजारी -मानक संचालन प्रक्रिया ( एस ओ पी ) के तहत तकनीकी रूप से कार्य करेगा नगर निगम
उज्जैन। शहर के बडा सराफा में अडिग खडे हनुमान जी के यहां श्रद्धालुओं की कतार बढती चली जा रही है। बुधवार को भी यहां बडी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते रहे। यहां तक की बाहर से श्री महाकालेश्वर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु भी यहां जुटने लगे हैं। इधर खडे हनुमान मंदिर के पुजारी महेश बैरागी ने विस्थापन के स्थल को लेकर कहा कि अब वहां नहीं जाना है वो मेरा निर्णय था। अब समग्र सनातन समाज निर्णय करेगा। कंठाल से गोपाल मंदिर के बीच छत्री चौक के…
Read Moreगुणवत्ता में कमी रखी तो ठेकेदारों पर 2 – 5 लाख की पेनल्टी लगेगी
उज्जैन। सिंहस्थ के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सख्ती की स्थिति बन गई है। संभागायुक्त एवं मेला अधिकारी अशीषसिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री को सीधे –सीधे कह दिया है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कमी रखी तो 2-5 लाख की पेनल्टी लगेगी। इस सख्त संदेश के बाद अधिकारियों के साथ ठेकेदारों में गुणवत्ता के साथ ही टेस्टिंग रिपोर्ट एवं आडिट को लेकर कमी को लेकर स्थिति साफ हो गई है। संभागायुक्त एवं मेला अधिकारी आशीष सिंह ने बुधवार को सिंहस्थ कार्यों की समीक्षा बैठक…
Read Moreसरकारी लापरवाही से छला गया छापरी! जहरीली शराब से प्रभावित परिवारों से मिले जीतू पटवारी, सरकार पर साधा निशाना
सागर। सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र के छापरी गांव में जहरीली शराब की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारों की पीड़ा पर दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पटवारी ने कहा कि “सरकारी लापरवाही से छापरी छला गया।” उन्होंने कहा कि जहरीली शराब के कारण जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनके बीच पहुंचकर स्थिति देखकर मन असहनीय पीड़ा और गहरे दुख से भर गया। उन्होंने…
Read More-14 करोड़ लागत से होगा कार्य, 136 भवन होंगे प्रभावित :गुदरी से हरसिद्धि पाल तक 15 मीटर चौड़ी होगी सड़क
उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों के विकास एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुदरी चौराहा से पानदरिबा होते हुए हरसिद्धि पाल तक लगभग 570 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किए जाने की तैयारी नगर निगम द्वारा शुरू कर दी गई है। प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं विकास कार्य पर राज्य शासन से प्रदत्त लगभग 14 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जाएगी। यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण एवं व्यस्त…
Read Moreसभामंडपम में बिगड़ी पुजारी आशीष गुरू की तबीयत
उज्जैन। बाबा महाकाल की शाही सवारी नगर भ्रमण करने के बाद देर शाम महाकाल मंदिर पहुंची थी, जहां बाबा का पूजन करते वक्त पुजारी आशीष गुरू की तबीयत बिगड़ गई। उन्हे तत्काल मंदिर परिसर के ग्रीन रूम ले जाया गया। बताया जा रहा है कि रात 9.30 बजे बाबा की पालकी मंदिर पहुंची थी, जहां बाबा का पूजन किया जा रहा था। पूजन में पुजारी आशीष गुरू शामिल थे जिनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और गिर पड़े। उन्हे मंदिर परिसर के ग्रीन रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम…
Read Moreसप्लायर को भेजा जेल, नहीं मिला गांजा तस्कर
उज्जैन। कार सवारों के बाद मिले 53 किलो गांजे के मामले में सप्लायर को गिरफ्तार करने के बाद तस्कर की तलाश में पुलिस की टीम ओडिशा पहुंची थी, लेकिन तस्कर का सुराग नहीं मिल पाया। सोमवार को सप्लायर की रिमांड अवधि खत्म होने पर उसे जेल भेजा गया है। चिमनगंज थाना पुलिस ने 22 अगस्त को कानीपुरा मार्ग से बिना नम्बर की कार में सवार आदर्श नायक, साहिल हेला और तेजस वर्मा को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से 53 किलो 327 ग्राम गांजा मिला था। पूछताछ में तीनों ने…
Read Moreभाद्रपद माह की दूसरी व प्रमुख राजसी सवारी निकली परंपरागत करीब 5 किमी मार्ग पर श्री महाकाल की सवारी में छ: स्वरूपों में दर्शन, 15 ड्रोन से 5 क्विंटल पुष्प वर्षा -स्थानीय 5 बैंड ने भक्ति की स्वर लहरियां बिखेरकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया,
उज्जैन । श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भाद्रपद माह में राजसी सवारी 6स्वरूपों के साथ सोमवार को निकाली गई। इस दौरान सवारी पर 15 ड्रोन से 5 क्विंटल से अधिक पुष्पों की वर्षा की गई। ईशा फाउंडेशन एवं नादयोग द्वारा भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ शहर के 5 बैंडों एवं ने सवारी मार्ग पर भक्तिमय स्वर लहरियां बिखेरकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। सवारी में 73 भजन कीर्तन मंडली ने भागीदारी की।कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रौशनकुमार सिंह के अनुसार सिंहस्थ महाकुंभ की थीम पर आधारित…
Read Moreश्रावण – भादौ मास की छठी एवं राजसी प्रमुख सवारी में मंदिर से लेकर मार्ग पर शिवत्व का भक्तिभाव फैला बैंड की स्वर लहरियों में रमे भक्त, 6स्वरूपों के दर्शन कर हुए निहाल,उठे हाथ बोले जय श्री महाकाल -सिंहस्थ कुंभ की थीम को मंदिर समिति ने किया सार्थक,भजन कीर्तन मंडलियों के दलों ने भी किया आकर्षित
उज्जैन। सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रमुख राजसी सवारी में संगम- ईशा फाउंडेशन एवं नादयोग द्वारा भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मंदिर के प्रांगण में ही आध्यात्मिक समा बांध दिया था। सवारी के बाहर आने से पूर्व शहर के प्रमुख5 बैंड ने अपनी स्वर लहरियों से पूरे मार्ग पर खडे श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। मार्ग के दोनों और शिवत्व के भक्तिभाव में 6स्वरूपों के दर्शन के दौरान श्रद्धालु दोनों हाथ उठाकर जय श्री महाकाल का उद्घोष करते रहे। भजन एवं कीर्तन मंडलियों ने…
Read Moreपारिवारिक विवाद में पत्नी के साथ पति ने की मारपीट,दर्ज किया प्रकरण
उज्जैन। पारिवारिक विवाद में रविवार को एकतानगर में रहने वाली पुनीबाई के साथ पति कैलाश केवट ने मारपीट की और घायल कर दिया। पुनीबाई को घायल हालत में पड़ा देख पड़ोसी उपचार के लिये चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार के लिये भर्ती कर मामले की सूचना नीलगंगा थाना पुलिस को दी है। पुलिस घायल पुनीबाई के बयान दर्ज करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि मारपीट करने के बाद पति घर से भाग निकला था, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इंदौररोड पर 8 अगस्त…
Read More