इंदौर।इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बिचौली मर्दाना इलाके में मंगलवार रात एक तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। रात करीब 8:30 बजे तेंदुआ आबादी वाले हिस्से में पहुंचा और वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पर झपट्टा मार दिया। युवक किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। घटना का वीडियो भी सामने आया है।हमले के बाद तेंदुआ भागते हुए एक मकान के बाथरूम में घुस गया। कुछ देर बाद वह वहां से निकलकर श्रीजी वैली की ओर भाग गया। सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस और वन विभाग की…
Read MoreCategory: इंदौर
85 की कोलड्रिंक, 100 की वसूली: विवाद के बाद अतिरिक्त वसूले 15 रुपये वापस दिए।
इंदौर। शहर में एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एक कोल्डड्रिंक की बोतल को लेकर सामने आया, जहां 85 रुपये की एमआरपी वाली बोतल के बदले दुकानदार ने ग्राहक से 100 रुपये वसूल लिए। जब ग्राहक ने बोतल पर अंकित एमआरपी दिखाकर अतिरिक्त 15 रुपये वापस मांगे, तो पहले दुकानदार टालमटोल करता रहा। काफी देर तक बहस होने और पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड होने के बाद आखिरकार दुकानदार ने 15 रुपये ग्राहक को लौटा दिए।वीडियो में ग्राहक लगातार…
Read Moreहोटल कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान: देर रात स्टाफ ने फंदे पर लटका देखा
इंदौर।लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात करीब 2:30 बजे की है। होटल के अन्य कर्मचारियों ने युवक को कमरे में फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।लसूडिया पुलिस के अनुसार घटना खालसा चौक स्थित ड्रीम पैलेस होटल की है। मृतक की पहचान सोनू पुत्र सरदार बंजारा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिवनी जिले का…
Read Moreयुवती की हत्या के मामले में मां-भाई पर केस: रिकॉर्डिंग से खुला राज; प्रेमी को बनाया था आरोपी
इंदौर। हीरानगर क्षेत्र में रहने वाली ज्योति अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने ज्योति की मां शीतल अग्रवाल और भाई प्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शुरुआत में दोनों ने ज्योति के प्रेमी मयंक साहू पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन जांच के दौरान सामने आए सबूतों के बाद मामला पलट गया।हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक, ज्योति की मौत 3 अप्रैल को हुई थी। उससे एक दिन पहले यानी 2 अप्रैल की रात घर में विवाद हुआ…
Read Moreहोटल संचालक ने की आत्महत्या:,सुसाइड नोट में परिवार से मांगी माफी; मामले की जांच शुरू
इंदौर। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक होटल संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने परिवार से माफी मांगते हुए अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कुंदन पुत्र नाथूलाल शर्मा निवासी मालवीय नगर के रूप में हुई है। कुंदन अपने घर के नीचे ही…
Read Moreपेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर बुजुर्ग से ठगी: छात्रा से भी साइबर ठगी ,एफआईआर दर्ज
इंदौर। साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। ठगों ने पेंशन कार्ड बनवाने, मोबाइल हैक करने और सस्ती बाइक दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों से कुल 4.57 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। तीनों मामलों में लसूडिया पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 1.39 लाख की ठगी-लसूडिया थाना क्षेत्र की सेटेलाइट टाउनशिप निवासी 75 वर्षीय अखिलेश गायकवाड़ के पास 15 जून की शाम एक व्यक्ति ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया…
Read Moreटूल बॉक्स में छिपा रखी थी MD ड्रग्स: 2 अंतरराज्यीय बदमाशों को पकड़ा, 2 .1लाख का माल जब्त
इंदौर।बाइक के टूल बॉक्स में MD ड्रग्स छिपाकर तस्करी के लिए ले जाने वाले दो अंतरराज्यीय बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने धरदबोचा। उनके पास से 1 लाख 70 हजार रुपए कीमत की ड्रग्स सहित 2 लाख 10 हजार रुपए का माल जब्त किया। बदमाश राजस्थान से एमडी ड्रग्स लाकर इंदौर में बेचने की फिराक में घूम रहे थे।इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शहर में क्राइम ब्रांच की टीम लगातार ड्रग्स तस्करी करने वालों की तलाश कर उन पर कार्रवाई कर रही है। टीम को जानकारी…
Read Moreअज्ञात युवक शव मिला: पत्थर से वार के निशान मिले, ; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
इंदौर। सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सीएचएमओ कार्यालय के पीछे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।पुलिस के मुताबिक घटना पालिका प्लाजा के पीछे स्थित मंदिर के ओटले की है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।मौके पर जांच के दौरान युवक के सिर पर पत्थर…
Read Moreझांसा देकर छात्र से की ठगी: युवती ने किया कॉल, कहा- नौकरी के लिए आप सिलेक्ट हो गए
इंदौर। एक छात्र के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जॉब दिलाने का झांसा देकर ठगों ने उससे अलग-अलग बहानों से करीब 44 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। मामले में एमआईजी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, नेहरूनगर निवासी राजेश पाटीदार ने शिकायत में बताया कि 17 जून को उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली युवती ने अपना नाम अनुष्का बताया और कहा कि जॉब के लिए किया उसका आवेदन चयनित हो गया है।उसने कुछ…
Read Moreहाउसिंग सोसायटी में 4.6 करोड़ की हेराफेरी:ED की जांच तेज, जमीन बेचकर फंड गबन का आरोप
इंदौर। चर्चित हाउसिंग सोसायटी में करोड़ों रुपए के घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। करीब 4.64 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताओं और जमीन घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने आरोपी श्रीकांत घंटे, सुभाष चंद्र दुबे, राकेश जैन, अंतिम जोशी और आनंद शाह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत विशेष न्यायालय, इंदौर में चालान पेश किया है। मामले में कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी कर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।यह मामला इंदौर के एमजी रोड थाने में…
Read More