इंदौर। हीरानगर क्षेत्र में रहने वाली ज्योति अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने ज्योति की मां शीतल अग्रवाल और भाई प्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शुरुआत में दोनों ने ज्योति के प्रेमी मयंक साहू पर गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन जांच के दौरान सामने आए सबूतों के बाद मामला पलट गया।हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक, ज्योति की मौत 3 अप्रैल को हुई थी। उससे एक दिन पहले यानी 2 अप्रैल की रात घर में विवाद हुआ था, जिसमें मां और भाई ने उसके साथ मारपीट की थी।
पुलिस का दावा है कि बाद में इस मौत को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई। इसके लिए घटनास्थल का पूरा सीन बदला गया और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी डिलीट कर दी गई। हालांकि पुलिस अब तक वह रिकॉर्डिंग रिकवर नहीं कर सकी है।