इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र में शनिवार को 27 वर्षीय युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक मूल रूप से सागर का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से इंदौर में निजी कंपनी में ड्राइवर का काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में उसके इंदौर आने की वजह सागर की एक युवती से प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।कॉल नहीं उठाने पर मकान मालिक ने देखा शव-खुड़ैल पुलिस के मुताबिक, देवगुराड़िया की मानसरोवर कॉलोनी में किराए से रहने वाले आयुष (27) पिता उत्तम गोस्वामी का…
Read MoreCategory: इंदौर
बायपास पर 18 फीट तक के गड्ढे :- कोर्ट नाराज़ 7 दिन में भरने के दिए निर्देश
इन्दौर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इन्दौर में जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस आलोक अवस्थी की कोर्ट ने इंदौर-देवास बायपास की बदहाली को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई दौरान बायपास पर हुए गड्ढ़ों को जानलेवा मानते मौखिक टिप्पणी की कि ये गडडे इतने बड़े है कि किसी भी वाहन चालक की जान तक जा सकती है।कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से 2023 से अब तक किया क्या है यह सवाल पूछते सात दिन में बायपास के सभी गड्ढों को भरने के मौखिक निर्देश दिए। हाईकोर्ट में संस्था मातृ फाउंडेशन की…
Read Moreमहिला इंजीनियर की मौतमामले मेंपति पर FIR: प्रताड़ना के आरोप, SIT गठित कर कराई थी जांच
इंदौर। पलासिया इलाके में करीब 20 दिन पहले PWD की महिला इंजीनियर द्वारा आत्महत्या के प्रयास के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने उनके पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मायके पक्ष की शिकायत और आरोपों के बाद मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई थी। जांच के बाद पलासिया पुलिस ने गुरुवार देर रात पति के खिलाफ FIR दर्ज की।पुलिस के मुताबिक आरती यादव ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उन्हें उनके पति निलेश यादव अस्पताल…
Read Moreनिगम के सहा. राजस्व अधिकारी के यहां का छापा;80 लाख सैलरी:संपत्ति 2.53 करोड़ की बनाई
इंदौर।नगर निगम इंदौर के सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) जितेंद्र कुमार पांडेय के ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापा मारा । शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे लोकायुक्त के 20 अधिकारियों की दो अलग-अलग टीमें पांडेय के घर और उनकी पत्नी भावना के नाम हॉस्टल पर पहुंचीं। इनमें डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया शामिल हैं।प्रारंभिक जांच में ARO पांडेय की वैध आय की तुलना में करीब 1.73 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिलने की बात सामने आई है।लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के मुताबिक, पांडेय नगर निगम में…
Read Moreबिचौली मर्दाना में बुनियादी सुविधाओं का संकट:तालाब बना सियासत का नया मुद्दा
इंदौर ।बिचौली मर्दाना में सड़क, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर राजनीतिक हमला बोला है। क्षेत्र में पार्षद, विधायक और महापौर तीनों भाजपा से होने के बावजूद रहवासी आज भी गड्ढों भरी सड़कों, अपर्याप्त स्ट्रीट लाइट और अनियमित पेयजल आपूर्ति से जूझ रहे हैं। बड़ी संख्या में परिवारों को पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पार्टी ने सवाल उठाया कि जब स्थानीय से लेकर नगर निगम स्तर तक सत्ता एक ही दल के पास है, तो…
Read More16 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 साल का कारावास
इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को 20 साल के कारावास की सजा मिली है। उपनिदेशक अभियोजन राजेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की मां ने 30 अक्टूबर 2024 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कैटरिंग का काम करती है।29 अक्टूबर 2024 की रात करीब 8 बजे उसकी बेटी अपनी नानी के घर जाने का बोलकर निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। पीड़िता ने बताया कि पिछले एक साल से उसकी पहचान पवन (23) से थी।…
Read Moreअपार्टमेंट के फ्लैट में निजी कॉलेज की प्रोफेसर ने सुसाइड किया:मर्ग कायम
इंदौर। तुकोगंज इलाके के एक अपार्टमेंट में निजी कॉलेज की 32 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उनकी रूम पार्टनर बाहर गई हुई थी। मंगलवार देर शाम जब वह वापस लौटी तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।तुकोगंज पुलिस के मुताबिक, रूपायन अपार्टमेंट के फ्लैट में अपनी महिला दोस्त के साथ रहने वाली दिव्या (32) पुत्री दिलीप सोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दिव्या इंदौर के विक्रांत कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं और करीब दो साल…
Read Moreबेंगलुरू में इंजीनियर के मोबाइल-ड्रोन मिले:CCTV में जाते दिखा, सर्च हिस्ट्री से तलाश रही पुलिस
इंदौर-बेंगलुरू के नेलामंगला स्थित शिवगंगे पहाड़ियों में लापता इंदौर के 31 वर्षीय अद्वैत उपाध्याय की तलाश छठे दिन भी जारी है। मंगलवार शाम अंधेरा होने के बाद 60 घंटे से अधिक चला सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था। बुधवार सुबह पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें पहाड़ी के दुर्गम हिस्सों में दोबारा तलाशी शुरू करेंगी।तलाशी के दौरान पुलिस को शांताला ड्रॉप के पास अद्वैत का मोबाइल फोन और ड्रोन मिला। इससे पहले रविवार को प्रतिबंधित शांताला पॉइंट के पास उसका बैग और स्वेटर भी मिला था। पुलिस अब इन…
Read Moreपुलिस के सामने बदमाश ने रील बनाई: लिखा- जेल से सिस्टम चलाएंगे; आरोपी पुलिस रिमांड पर
इंदौर।द्वारकापुरी इलाके के हिस्ट्रीशीटर और ड्रग माफिया चेतननाथ का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। सोमवार को राजेंद्र नगर पुलिस अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के पुराने मामले में उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने जिला कोर्ट पहुंची थी। इसी दौरान उसके परिवारवालों ने पुलिसकर्मियों के सामने ही उसकी रील बनाई। बाद में रील को उसके भतीजे के अकाउंट से धमकी भरे कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया।रील में कहा- जेल से ही पूरा सिस्टम चलाते हैं-वायरल रील में एक ऑडियो लगाया गया है। जिसमें कहा जा रहा…
Read More:कर्नाटक की पहाड़ियों में ट्रैकिंग करने गए फाइनेंस कंपनी के इंजीनियर लापता
इंदौर।बेंगलुरु के नेलामंगला स्थित शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए गए इंदौर के 31 वर्षीय अद्वैत उपाध्याय का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। शुक्रवार सुबह पहाड़ी पर जाने से पहले उन्होंने करीब 8:30 बजे अपनी मंगेतर से फोन पर बात की थी। इसके कुछ देर बाद मोबाइल बंद हो गया और परिवार से संपर्क टूट गया।अद्वैत परिवार के इकलौते बेटे हैं। उनके पिता प्रमोद उपाध्याय इंदौर में प्रोफेसर थे और 2016 में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। फिलहाल परिवार में अद्वैत और उनकी मां…
Read More