सस्ते माल का झांसा देकर 25 लाख ठगे: ब्रीफकेस में रुपए रखवाए, फिर व्यापारी के भाई को थमा दिया खाली बैग

इंदौर। विजयनगर क्षेत्र में फाइबर का माल सस्ते दाम पर देने का झांसा देकर दो ठगों ने एक व्यापारी से 25 लाख रुपए की हड़प लिए। उन्होंने व्यापारी के भाई से नकदी लेकर ब्रीफकेस में रखवाई और फिर उसे खाली बैग थमा दिया। होटल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की है। उनकी तलाश में टीमें रवाना की गई हैं।विजयनगर पुलिस के मुताबिक, अंकित फाइबर के नाम से दुकान चलाने वाले अंकुर शर्मा की 16 सितंबर को रामचंद्र मालिक और अनिल कुमार नाम के व्यक्तियों से…

Read More

पटवारियों को नौकरी जाने का डर या फिर कुछ अलग बात?… निजी दफ्तरों से भी काम करने के आरोप

इंदौर। मध्यप्रदेश के पटवारी जमीन से जुड़े कामों में पूरी तरह बट्टा लगा रहे हैं। एक तरफ वे काम नहीं करना चाहते, दूसरी तरफ उन पर रिश्वतखोरी के आरोप आए दिन लगते रहते है।      ये पटवारी ‘एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी’ कहावत को पूरी तरह चरितार्थ कर रहे हैं। पटवारियों का कहना है कि उनसे हुई गलती पर उनकी नौकरी जा सकती है। जबकि, सच्चाई इसके ठीक उलट है। इस काम में पटवारियों की ऊपरी कमाई मारी जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में ऐसे कई मामले सामने…

Read More

समग्र पोर्टल में दो बड़े बदलाव, समग्र 2.0 से फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम

इंदौर । मध्य प्रदेश सरकार समग्र पोर्टल में दो बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। समग्र 2.0 के नाम से विकसित नए पोर्टल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का रिकॉर्ड अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है। नई व्यवस्था से हितग्राहियों की जानकारी के सत्यापन और रिकॉर्ड में होने वाली गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।     नए पोर्टल में परिवार और सदस्यों से संबंधित जानकारी को अधिक व्यवस्थित तरीके से दर्ज करने तथा उसका सत्यापन करने पर जोर दिया जाएगा।   इससे फर्जी नामों,…

Read More

होलकर कॉलेज के बाहर स्टूडेंट भूख हड़ताल पर:मांगों को लेकर करणी सेना छात्र संगठन का प्रदर्शन

इंदौर।होलकर साइंस कॉलेज के बाहर सोमवार दोपहर अपनी मांगों को लेकर दो स्टूडेंट अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनका कहना है कि जब तक वे भूख हड़ताल कर सकते हैं तब तक वे यहां बैठेंगे। ये दोनों स्टूडेंट्स राजपूत सेना छात्र संगठन के पदाधिकारी भी हैं।उनका कहना है कॉलेज द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर उन्होंने यह कदम उठाया है। पूरा मामला पिछले महीने गणेश चतुर्थी के दौरान हुई मारपीट की घटना का है। भूख हड़ताल पर राजपूत करणी सेना छात्र संगठन के होलकर कॉलेज के उपाध्यक्ष व स्टूडेंट…

Read More

नवरात्रि पूजन में गए परिवार के सूने फ्लैट का ताले तोड़कर लाखों की चोरी: 4 महीने में दूसरी वारदात

  इंदौर।तेजाजी नगर  क्षेत्र में पत्थर मुंडला आरटीओ रोड स्थित 6 मंजिला स्टार बेन्स बिल्डिंग में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोरों ने दूसरी मंजिल पर स्थित सूने फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। घटना रविवार दोपहर की है। परिवार नवरात्रि पूजन में शामिल होने गया था। सोमवार को पीड़ित परिवार शिकायत करने थाने पहुंचा।पूजन में गया था परिवार-फ्लैट में रहने वाले गोलू जायसवाल रविवार दोपहर करीब 3 बजे पत्नी और दोनों बच्चों के साथ अपने बड़े भाई के घर आयोजित नवरात्रि पूजन और आरती में…

Read More

दिल्ली गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस प्रवेश की घटना पर भाजपा सरकार से माफी मांगे-सच सलूजा 

इंदौर। दिल्ली के ऐतिहासिक एवं पवित्र गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिसकर्मियों के कथित तौर पर नंगे सिर और हाथों में डंडे लेकर प्रवेश करने की घटना पर मध्य प्रदेश कांग्रेस सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सच सलूजा ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए केंद्र की भाजपा सरकार से सिख समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।        सच सलूजा ने कहा कि सरकार छात्रों के प्रदर्शन को कुचलने के प्रयास में गुरुद्वारा साहिब तक कैसे पहुंच गई? सिख समाज के लिए…

Read More

भाजपा बदलेगी फील्ड स्ट्रेटेजी, संगठन की कमजोर इलाकों में पकड़ मजबूत करने की तैयारी

इंदौर। मध्यप्रदेश भाजपा अब सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय होने के बजाय कमजोर विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की पकड़ लगातार मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में हारी 66 सीटों के अलावा पांच हजार से कम मतों के अंतर से जीती सीटों को भी निगरानी के दायरे में रखा है। इन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग संगठनात्मक रणनीति तैयार की जा रही है।प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देव के अगले प्रवास को इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा…

Read More

मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट हैक:सर्वर या कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम से छेड़छाड़; डीन बोले- विजुअल्स सामने आए हैं

इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर कथित तौर पर पोर्न वीडियो दिखाई देने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम के बाद कॉलेज की वेबसाइट की साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वेबसाइट पर आपत्तिजनक कंटेंट दिखाई देने के पीछे हैकिंग थी या कोई तकनीकी गड़बड़ी, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्था की वेबसाइट पर इस तरह का कंटेंट दिखाई देने की जानकारी सामने आने से मामला गंभीर हो गया है। यदि वेबसाइट को हैक करके उसके कंटेंट में बदलाव किया…

Read More

रिपोर्ट लिखाने पहुंचे BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटा:विधायक समर्थकों ने किया घेराव, TI समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

इंदौर।इंदौर के एरोड्रम थाने में शुक्रवार रात भाजपा कार्यकर्ता पं. जयदीप दुबे और उनके जीजा पंकज चौबे के साथ मारपीट करने और घसीटने का मामला सामने आया है।घटना की जानकारी मिलते ही विधायक गोलू शुक्ला के 400 से ज्यादा समर्थक थाने पहुंच गए। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।हंगामा बढ़ने पर एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा पहुंचे। उन्होंने देर रात टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह समेत 7 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद विरोध शांत हुआ।

Read More

प्रॉपर्टी का सेटलमेंट के नाम पर लाखों का धंधा? गैंगस्टर सतीश भाऊ के नाम पर वसूली की शिकायत*

इंदौर। प्रॉपर्टी विवाद का सेटलमेंट कराने के नाम पर लाखों रुपए लेने और काम नहीं कराने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। शिकायत सीधे क्राइम ब्रांच तक पहुंची है, जिसमें शिकायतकर्ताओं राहुल यादव और विनोद सरेल ने गैंगस्टर सतीश पंवार उर्फ भाऊ, रोहित बनासिया उर्फ सैनी और रवि चिक्लीश पर रकम वसूलने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद खत्म कराने और मामला सेटल कराने के नाम पर अलग-अलग समय में उनसे रकम ली गई। रकम देने के बाद भी विवाद का समाधान नहीं हुआ। इतना…

Read More