व्यावसायिक रंजिश में पार्टनर उद्योगपति की चर्चित हत्या के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

इंदौर। शहर के बड़े उद्योगपति चिराग़ जैन की सनसनीखेज चर्चित हत्या मामले में उनके बिजनेस पार्टनर मुख्य आरोपी विवेक जैन की दूसरी नियमित जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। आरोपी के खिलाफ थाना कनाडिया में केस दर्ज है। घटना 23 अगस्त 2025 की है, जब मिलन हाइट्स निवासी कारोबारी चिराग जैन की उनके घर पर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी।
यह था मामला –फरियादिया पूनम जैन ने सूचना दी थी कि उनके पति चिराग जैन, जो आवेदक के सिंक्रेलर फर्म अरिहंत सेल्स में पूर्व व्यावसायिक भागीदार थे, को मिलन हाइट्स स्थित उनके आवास पर चाकू से कई बार वार किए गए। उनके 10 वर्षीय पुत्र विहान जैन ने घटना देखी और फरियादिया को सूचित किया था।
     पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोपी विवेक जैन व सहआरोपी राकेश जैन के विरुद्ध अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। अभियोजन के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच व्यावसायिक मतभेद और विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी। इसके पूर्व 23 मई 2026 को भी आरोपी की  जमानत याचिका निरस्त की जा चुकी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment