वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता शिफ्ट करने का आदेश दिया: समर्थकों ने नारे लगाए

नई दिल्ली।दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता शिफ्ट करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि मेदांता उनके इलाज के लिए डॉक्टरों का एक पैनल बनाएगा। कोर्ट ने यह आदेश उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो की याचिका पर दिया है। सोनम 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं। 18 जुलाई को तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। सोनम की पत्नी ने कोर्ट में याचिका लगाकर उन्हें पसंद के अस्पताल में शिफ्ट कराने की मांग की थी।उधर, कॉकरोच जनता…

Read More

देश के 70% हिस्से में बादल छाए:25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, ; राजस्थान में तापमान 41° पार

नई दिल्ली।इसरो की सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक देश के करीब 70% हिस्से में मानसूनी बादल छाए हुए हैं। अगले 25 जुलाई तक उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत समेत देश के 60% से ज्यादा हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। इस मानसून सीजन में देशभर में बारिश सामान्य से 24% कम हुई है।इधर, यूपी में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वाराणसी और प्रयागराज में घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। काशी में दशाश्वमेध से लेकर पंचगंगा घाट तक रत्नेश्वर महादेव मंदिर समेत 40 छोटे मंदिरों में पानी…

Read More

संसद तक पहुंचे CJP प्रदर्शनकारी:पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी:लाठीचार्ज किया: दिपके ने अनशन तोड़ा

नई दिल्ली।कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक सोमवार को संसद भवन के करीब पहुंच गए । प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने की कोशिश की। इसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई । मेन गेट को बंद कर दिया गया ।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। इस दौरान संसद चल रही थी। पीएम समेत सभी सांसद अंदर मौजूद थे। इससे पहले प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में घुसे थे। सुबह 10 बजे कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर…

Read More

जम्मू में बादल फटे, 11 लोगों की मौत: उत्तराखंड में भी लैंडस्लाइड से नुकसान

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ में शनिवार रात बादल फट गए। बाढ़-लैंडस्लाइड में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। पुंछ के सुरनकोट में लैंडस्लाइड से एक मकान मलबे में दब गया। उस वक्त घर में 8 लोग थे। इनमें 2 साल के बच्चे समेत 5 लोगों के शव बरामद किए गए।किश्तवाड़ के सुर्नू इलाके में बादल फटने से लोगों के घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा। राजौरी में भी भारी बारिश के बाद धारहाल नदी का जलस्तर बढ़ गया। करीब 200 से 250 गाड़ियां बह गईं।उत्तराखंड…

Read More

अस्पताल से शिफ्ट करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका;-वांगचुक- 20 जुलाई को दूसरा आंदोलन-

नई दिल्ली।दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की पत्नी ने उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग की है। पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। आंगमो का कहना है कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। इस मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। अस्पताल में भी वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है।                              …

Read More

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च:450 किमी ऊपर पहुंचा; पीएम ने बधाई दी

हैदराबाद ।हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस ने शनिवार 18 जुलाई को भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च किया। यह टेस्ट पहले ही प्रयास में कामयाब रहा। विक्रम-1 को स्काईरूट ने ही तैयार किया और लॉन्चिंग भी खुद ही की। सिर्फ लॉन्चपैड इसरो का था। इसे आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा में इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 12:05 बजे लॉन्च किया गया। पहले यह लॉन्चिंग 11:30 बजे होनी थी, लेकिन 5 मिनट पहले काउंटडाउन रोक दिया गया। कुछ देर बाद इसे दोबारा शुरू किया गया। पीएम मोदी ने…

Read More

कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके पर महिला ने स्याही फेंकी:वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल भेजा

नई दिल्ली।दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मंच से नीचे आकर बैठे दीपके पर महिला ने स्याही फेंकी।इससे पहले सुबह करीब 7 बजे पुलिस सिविल ड्रेस में जंतर-मंतर पहुंची थी और वांगचुक को सफेद चादर में उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का विरोध किया, जिससे वहां हंगामा हो गया।वांगचुक पेपर लीक मामले की जांच…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी- शुद्धि के लिए प्रायश्चित अनुष्ठान शुरू :गोपाल राव अयोध्या छोड़कर गए

अयोध्या।अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के पश्चाताप के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से मंदिर परिसर में प्रायश्चित अनुष्ठान शुरू कराया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भगवान से क्षमा-याचना के लिए पूजा-पाठ करा रहा है। 18 पुजारी और 5 आचार्य विशेष पूजा-अर्चना, वेद मंत्रों का उच्चारण, रुद्राभिषेक और हवन कर रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट के पदाधिकारी मानते हैं कि चोरी की घटना व्यवस्था में चूक की वजह से हुई। इससे देश-विदेश के श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए ट्रस्ट ने वैदिक परंपराओं के तहत प्रायश्चित शुरू…

Read More

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू: PM बोले- यह दुनिया में सबसे लंबी और ताकतवर

जींद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में हाइड्रोजन ट्रेनें चल रही हैं।PM मोदी ने कहा- ‘जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन है। इस ट्रेन को भारत के इंजीनियरों ने डिजाइन किया है और भारत की ही कंपनी ने बनाया है।’10…

Read More

यूपी-बिहार के 18 जिलों में भारी बारिश:असम में 99 गांव डूबे,; MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

नई दिल्ली/भोपाल।यूपी के 10 और बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव समेत यूपी के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बाढ़, लैंडस्लाइड और बारिश से 1.02 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। अब तक 7 लोगों की मौत हुई है और 29 घायल हुए हैं। वहीं, असम के 6 जिलों के 99 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जहां 37,032 लोग प्रभावित हैं।ओडिशा के पुरी में गुरुवार…

Read More