यूपी-बिहार के 18 जिलों में भारी बारिश:असम में 99 गांव डूबे,; MP के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात

नई दिल्ली/भोपाल।यूपी के 10 और बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव समेत यूपी के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बाढ़, लैंडस्लाइड और बारिश से 1.02 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। अब तक 7 लोगों की मौत हुई है और 29 घायल हुए हैं। वहीं, असम के 6 जिलों के 99 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जहां 37,032 लोग प्रभावित हैं।ओडिशा के पुरी में गुरुवार को रथयात्रा के दौरान भी भारी बारिश हो रही है। वहीं, मध्य प्रदेश में जबलपुर, रीवा, सागर-शहडोल समेत प्रदेश के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं।उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में बुधवार देर रात कंक्रीट स्लैब गिरने से 22 साल के मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरे मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए काम बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि नरेश को हेलमेट नहीं दिया गया था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment