इंदौर। *कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज रिकॉर्ड शाखा का निरीक्षण कर रिकॉर्ड को आकर्षक बनाने पर ही स्पॉट पर ही रणनीति बना ली।
*इस कार्य की जिम्मेदारी कलेक्टर सर ने, एडीएम पंवार नवजीवन ,एसडीएम अजय भूषण शुक्ल, श्रुति अग्रवाल को सौंपी गई है। इसमें अब रिकॉर्ड्स की कोडिंग की जाएगी। वही अब उन्हें जल्द ही प्लास्टिक के डब्बे में सुरक्षित रखे जायेंगे। एसडीएम श्रुति अग्रवाल ने कहा कि न्यायालय का नाम और उनका हेड्स भी बनाएंगे। *अब इन्हें एयर टाइट प्लास्टिक रिकॉर्ड में रखे जायेंगे। इसके अलावा सरल प्रकिया के तहत सभी तहसील के रिकॉर्ड एक ही जगह मिलेंगे।कलेक्टर के निर्देश पर अब जल्द ही इस पर विधिवत कार्य भी शुरू किया जायेगा।
बारिश में कई बार रिकॉर्ड्स की स्थिति बेहद चिंता जनक हो जाती थी, वही रिकॉर्ड्स निकालने से लेकर तो उसे देने तक की प्रकिया में भी काफी समय लग जाता था। इसी के मद्देनजर अब यह नवाचार कलेक्टर द्वारा किया जायेगा।