इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन पर अब स्कूल के शुरू होने पर उनके मध्यान भोजन की समीक्षा के लिए निर्देश भी दिए गए है।
ऐसे में 2 दिन पूर्व खुड़ैल एसडीएम राहुल गुप्ता के ज्वाइन करने के बाद आज से शासकीय स्कूल में जाकर वह की व्यवस्थाओं के साथ विशेषकर मध्यान भोजन को भी चेक किया गया। आज खुड़ैल खुर्द के सरकारी स्कूल का निरीक्षण कर स्वयं एसडीएम राहुल गुप्ता ने भोजन कर उसकी क्वाल्टी भी चेक की। वही शिक्षक के साथ स्कूल के बच्चों से सीधे बात कर उनकी परेशानियों को भी जाना। नए सत्र के दौरान बच्चों की एक्टिविटी को लेकर भी सीधे बच्चों से राहुल गुप्ता ने बात की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास भी जरूरी है। इसलिए समय समय पर उन्हें खेल गतिविधियों में भी एक्टिव रखा जाए।