उज्जैन। महाकाल लोक में बुधवार रात श्रद्धालु परिवार और सुरक्षा कर्मियों के बीच कहासुनी की स्थिति बन गई जो मारपीट में बदल गई। मामला महाकाल थाने पहुंचा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।बताया जा रहा है कि जयपुर का परिवार धार्मिक यात्रा पर आया हुआ था। रात 8:30 बजे का महाकाल लोक में परिवार घूम रहा था उसी दौरान सप्त ऋषि प्रतिमा के समीप श्रद्धालु परिवार का सुरक्षा कर्मियों से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि परिवार और सुरक्षा कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। श्रद्धालु परिवार के लोगो ने सुरक्षा कर्मियों से मारपीट की वही परिवार की की महिला के साथ भी मारपीट हो गई।
जयपुर का परिवार मामले की शिकायत लेकर महाकाल थाने पहुंचा। परिवार ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस से की। इसी बीच सुरक्षा कर्मी और अन्य अधिकारी महाकाल थाने पहुंच गए। देर रात तक मामला दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप का चला रहा। सुरक्षा कर्मियों का कहना था कि श्रद्धालु परिवार द्वारा अभद्रता की गई जिसके चलते विवाद बढ़ गया था। मामले में महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि महाकाल लोक में श्रावण महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। जहां जयपुर से आये परिवार के लोगों पहुंच गए थे और रास्ते में खड़े थे सुरक्षा कर्मियों ने हटाने के लिए कहा तो परिवार द्वारा सुरक्षा कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की गई। मंदिर समिति की ओर से शिकायत मिलने पर श्रद्धालु परिवार के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।