भारतीय जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला:विस्फोटकों से लदी बोट टकराई,सभी भारतीय सुरक्षित

 तेहरान।यमन तट के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले कारोबारी जहाज पर हमला हुआ है। यह हमला ईरान से जुड़े हूती विद्रोहियों ने किया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, विस्फोटकों से लदी एक सुसाइड बोट जहाज से टकरा गई। इसके बाद जहाज डूब गया। हालांकि, उसमें सवार सभी 13 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है।भारत के विदेश मंत्रालय ने जहाज ‘एमएसवी फैजे नूर-ए-औलिया’ पर हुए हमले की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भारतीय दूतावास हालात पर लगातार नजर रखे हुए है और क्रू की सुरक्षा के लिए यमन के अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment