नीमच। शहर के बाईपास महू रोड स्थित भाटखेड़ा फंटे के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर सवार महिला की कंटेनर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार व्यक्ति रठाजना की ओर से आ रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में जीरन के समीप महिला ने बाइक सवार से लिफ्ट ली, दोनों बाइक से आगे जा रहे थे। इसी दौरान भाटखेड़ा फंटे के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक कंटेनर उसकी चपेट में आ गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं बाइक चला रहा व्यक्ति, जिसका नाम मुकेश बताया जा रहा है, हादसे के दौरान दुसरी तरफ गिर गया। इसके चलते उसे मामूली चोटें आई और उसकी जान बच गई।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली तथा मृतका के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा।हादसे को लेकर पुलिस द्वारा जांच कर रही है lऔर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक महिला का नाम आरती बतायाजा रहा है।
भाटखेड़ा फंटा पर कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दुखद मौत