इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित नया बसेरा में रविवार देर शाम 11वीं कक्षा के छात्र उदय खोकरे (16) का शव घर में बिस्तर पर मिला। उसके गले में फंदा बंधा हुआ था। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए उसके पिता विजय को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।रविवार शाम उदय की बड़ी बहन आयुषी काम से घर लौटीं तो दरवाजा अटका हुआ था। अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि उदय कमरे में बिस्तर पर अचेत पड़ा था और उसके गले में फंदा बंधा था। आयुषी ने मां और बड़े भाई को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।एमआईजी पुलिस ने रविवार रात उदय की मौत के मामले में मर्ग कायम किया है।