रतलाम।जिले में महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश पंद्रो एवं एसडीओपी सैलाना रतलाम नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना बाजना पुलिस द्वारा वर्ष 2024 के अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए 2 वर्ष से फरार आरोपी बादर उर्फ बहादुर उर्फ बादरू पिता सवजी खडीया उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम फेरा डूंगरी थाना पाटन जिला बांसवाड़ा राजस्थान को अपराध क्रमांक 584/24 धारा 142, 64,87 B.N.S. में गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा 5000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
* पीड़िता के पिता के द्वारा पीड़िता दिनांक 27.10.2024 से गुम होने के संबंध में थाना बजाना पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी जिस पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 6.11.2024 को पुलिस के द्वारा पीड़िता को तलाश कर दस्तयाब किया गया दस्तयाब करने के पश्चात पीड़िता के कथन लेख किए गए तब पीड़िता के द्वारा बताया गया कि आरोपी बादर उर्फ बहादुर खड़िया के द्वारा जबरदस्ती डरा कर अपने साथ शादी करने के लिए उसके गांव फेरा डूंगरी पाटन राजस्थान ले जाया गया और जंगल में एक झोपड़ी में चार दिन तक बंद रखकर उसके साथ गलत कृत्य किया गया। कथनों के आधार पर थाना बजाना पर अपराध क्रमांक 584/2024 धारा 142,64,87 बीएनएस का पंजीकृत किया। गिरफ्तार आरोपी-* बादर उर्फ बहादुर उर्फ बादरू पिता सवजी खडीया उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम फेरा डूंगरी थाना पाटन जय ला बांसवाड़ा राजस्थान हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी बाजना निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया , उ.नि. रामसिंह खपेड़, उ.नि.दीपक डामोर प्र.आर. जीवन सोलंकी, आरक्षक दरबार, शंकर शिंदे, प्रकाश सिंगाड का सराहनीय योगदान रहा।
ReplyForward