उज्जैन। अवैध शराब कारोबार में शामिल 2 युवको की सूचना मिलने पर शुक्रवार-शनिवार रात नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने घेराबंदी के लिये प्रधान आरक्षक ्रदिग्विजयसिंह, नितिन चौहान, आरक्षक दीपक दिनकर, महेन्द्र यादव, अंकित चौहान और प्रशांत को अलर्ट किया। टीम ने वाकणकर ब्रिज के पास घेराबंदी की। दोनों युवक बाइक से सावराखेड़ी की ओर से आते दिखाई दिये, जिनके पास 3 बोरियां थी। पुलिस टीम ने रोका और हिरासत में लेकर बोरियों की तलाशी ली। जिसमें अवैध शराब के क्वार्टर भरे हुए थे। पूछताछ करने पर दोनों युवको के नाम श्याम पिता नेमीचंद सेन, निवासी सिंधी कालोनी और विकास पिता अशोक वर्मा निवासी इंदौरगेट आनंदगंज की झिरी होना सामने आये। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों से बरामद की गई देशी शराब 290 क्वार्टर की कीमत 23 हजार से अधिक की होना सामने आई है। दोनों शराब परिवहन के दस्तावेज नहीं दिखा पाये थे। मामला अवैध शराब का होने पर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम की धारा 34 (2) का प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ पूर्व में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आये है।
संबंधित समाचार
-
बड़नगर पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
बड़नगर। जिला उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ परिवहन पर कार्यवाही... -
तहसील परिसर में 4 घंटे तक धरने पर बैठे विधायक: किसानों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
तराना।किसानो की मांगों को लेकर समस्त कांग्रेस संगठन द्वारा पुराने पेट्रोल पंप से एस डी एम... -
पोस्ट ऑफिस की छीनी गई जनसुविधा पुनः वापस देने हेतु केन्द्रीय मंत्री से मांग
महिदपुर। महिदपुर शहर के बीच बाजार में वर्षो से संचालित पोस्ट आफिस की व्यवस्था आम जनता...