फूटी कोठी मंडी का बवाल थाने पहुंचा  भदौरिया-मिमरोट-पांडेय सहित 7 पर FIR दर्ज

इंदौर।  फूटी कोठी सब्जी मंडी हटाने को लेकर सड़क पर शुरू हुआ सियासी संग्राम अब थाने की चौखट तक पहुंच गया है… मंडी हटाने के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसियों का हंगामा, गिरफ्तारी और अब एफआईआर यानी आंदोलन की आंच अब सीधे नेताओं तक पहुंच गई है।       नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया और सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडेय सहित करीब सात लोगों के खिलाफ द्वारकापुरी थाने में शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।     मंडी हटाने के विरोध में सड़क पर हुए बवाल के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इधर, एफआईआर दर्ज होते ही थाने में कांग्रेसियों और अन्य लोगों का जमावड़ा लग गया है। सड़क पर शुरू हुई लड़ाई अब थाने के भीतर तक पहुंच चुकी है।   मंडी हटाने का विरोध अब सियासी प्रतिष्ठा का सवाल बनता नजर आ रहा है।    सवाल अब यही है। मंडी हटाने के विरोध में शुरू हुआ यह संग्राम एफआईआर के बाद थमेगा या फिर कांग्रेस का आंदोलन और तेज होगा?
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment