प्लाट विवाद में रिश्तेदारों ने किया परिवार पर हमला

उज्जैन। प्लाट विवाद में रविवार को रिश्तेदारों ने परिवार पर हमला कर दिया। चार लोग घायल हुये है। जिन्हे उपचार के लिये चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंगोरिया के ग्राम पलवा में रहने वाले आशुतोष पिता सत्यनारायण डोडिया, पत्नी सोनाली डोडिया, मां मानकुवंर डोडिया के साथ नानी सागरबाई पति भैरूलाला गेहलोत निवासी बड़नगर को घायल हालत में चरक अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने चारों को उपचार के लिये भर्ती किया है। परिजनों ने बताया कि परिवार पर आशुतोष के बड़े पापा रामनारायण डोडिया ने अपने पुत्र दिनेश, महेश, गणेश, पोते लोकेन्द्र और महिलाओं के साथ सब्बल, डंडे से हमला किया है। हमला करने वालों ने आशुतोष के प्लांट पर लगे खंबे उखाड़कर कब्जा करना शुरू कर दिया था। जिसकी जानकारी लगने पर परिवार विरोध करने पहुंचा था। आशुतोष का आरोप था कि हमले के बाद पुलिस को कॉल किया गया था   लेकिन काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। हमले में घायल नानी मिलने आई थी, विवाद होने पर वह भी बीच-बचाव में घायल हुई है। परिवार का आरोप था कि बड़े पापा ने पूर्व में खेत पर भी कब्जा करने का प्रयास किया था, उस दौरान विवाद हुआ था, लेकिन बाद में समझौता हो गया था। प्लाट 35 बाय 50 का है। जिस पर उनकी नजर है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment