बड़नगर। प्राचीन हिंगलाज माता मंदिर रंगारसेरी में दीपावली रविवार को माता हिंगलाज का हरि पोशाक से विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मधुर भजनों से माता की आराधना कर दीपों से माता लक्ष्मी की आरती की, पुजारी देवपुरी गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को माता की पूजा अर्चना कर अन्नकूट का भोग लगाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन का प्रतीक चिन्ह बनाकर पूजन किया पश्चात माता के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की।
प्राचीन मंदिर में हिंगलाज माता का पोशाक से विशेष श्रृंगार कर लगाया अन्नकूट का भोग