महिदपुर। पोरवाल समाज द्वारा भगवान गरुड़ गोपाल जी विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की वर्षगांठ समारोह पूर्वक हर्षोल्लाह से मनाई गई । इस अवसर पर प्रात: काल पंडित अंकित रावल के आचार्यत्व में जवाहर मार्ग स्थित गरुड़ गोपाल मंदिर में भगवान की मूर्ति का अभिषेक, पूजन कर मूर्तियों का आकर्षक श्रंगार किया गया । कार्यक्रम के लाभार्थी परिवार श्रीमती इंदुबाला डॉ. रामचंद्र गुप्ता परिवार के निवास स्थान तिलक पथ दर्जी बाखल से बैंड बाजो के साथ चल समारोह निकाला गया । जगह जगह समाज जनों द्वारा भगवान लड्डू गोपाल जी एवं ध्वज का पूजन कर स्वागत किया गया । चल समारोह नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचा, जहां पंडित गोविंद प्रसाद मुखिया के आचार्यत्व में मंदिर के शिखर पर लाभार्थी गुप्ता परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया । महा आरती के पश्चात प्रसादी का आयोजन रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, परिजन एवं इष्टमित्र शामिल हुए ।
लाभार्थी परिवार का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान मंदिर के सभा मंडप में पोरवाल समाज की ओर से समिति पदाधिकारियों एवं पोरवाल महिला मंडल द्वारा कार्यक्रम के आयोजक एवं लाभार्थी परिवार श्रीमती इंदुबाला डॉ. आरसी गुप्ता परिवार का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया । लाभार्थी परिवार की ओर से गोपाल सेठिया जावरा द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी समाज जनों का आभार व्यक्त किया गया ।
ये हुए शामिल
इस अवसर पर पोरवाल समाज अध्यक्ष जगदीश पोरवाल, वरिष्ठ समाजसेवी अरुण चौधरी, लोकतंत्र सेनानी नरेंद्र चौधरी कैलाश पोरवाल, अशोक पोरवाल, कृष्णकांत पोरवाल झारड़ा, अनिल चौधरी, महेश चौधरी, राजकुमार पोरवाल, दिलीप पोरवाल, रमेश पोरवाल, प्रह्लाद पोरवाल, सुरेश पोरवाल, प्रदीप पोरवाल, उमेश चौधरी, विजय चौधरी, सुनील पोरवाल, महेश पोरवाल, संजय पोरवाल, शैलेश चौधरी, मनीष चौधरी, अजय पोरवाल नागदा, सोहन पोरवाल नागदा, दिलीप पोरवाल आलोट, दीपक पोरवाल देवास, प्रमोद मेहता आलोट, शैलेन्द्र पोरवाल, प्रमोद पोरवाल झारड़ा, डॉ. मयंक चौधरी, चेतन चौधरी, गौरव पोरवाल आदि सहित पोरवाल महिला मंडल, पोरवाल पोरवाल युवा संगठन के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित थे ।
पोरवाल समाज ने हर्षोल्लास से मनाई भगवान गरुड़ गोपाल जी विग्रह की वर्षगांठ