इंदौर। शहर में व्यावसायिक गतिविधियों के नाम पर रहवासी क्षेत्रों की सुविधाओं पर कब्जे का मामला एक बार फिर चर्चा में है। स्कीम नंबर 103 स्थित कॉफी कॉन्सेप्ट को लेकर रहवासियों की परेशानी सामने आ रही है। शिकायत है कि जिस जगह का इस्तेमाल पार्किंग के लिए होना चाहिए, वहां कैफे संचालित किया जा रहा है। अगर यह शिकायत सही है, तो सवाल साफ है—ग्राहकों की कॉफी के चक्कर में रहवासियों की पार्किंग व्यवस्था क्यों दांव पर लगाई जा रही है?
कैफे के संचालक के रूप में योगेश सोनी का नाम सामने आया है। रहवासियों की आपत्ति का मुख्य मुद्दा पार्किंग की जगह पर व्यावसायिक गतिविधि संचालित होने को लेकर है। कैफे में आने वाले ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कहां है और क्या निर्धारित पार्किंग स्थल का इस्तेमाल नियमानुसार हो रहा है, इसकी जांच जरूरी है। यदि पार्किंग के लिए निर्धारित जगह पर ही कैफे चल रहा है, तो संबंधित जिम्मेदार विभागों को मौके पर पहुंचकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
*विवादों से पुराना नाता, अब पार्किंग पर सवाल!*-
कॉफी कॉन्सेप्ट का नाम पहले भी विवादों में आने की बात कही जा रही है। कभी खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायतों की चर्चा तो कभी देर रात तक संचालन को लेकर सवाल—अब पार्किंग की व्यवस्था ने एक नया मुद्दा खड़ा कर दिया है। वही कॉफी कांसेप्ट का मालिक योगेश सोनी द्वारा उसके अथा रेस्टोरेंट पर काफी कॉन्सेप्ट के ऊपर फुटपाथ पर से अवैध चढ़ाओं निकालकर रास्ता दिया गया है इस पर भी नगर निगम को संज्ञान लेना चाहिए।
*जिम्मेदार विभाग करेंगे जांच या मामला यूं ही चलता रहेगा?*-
अब सवाल नगर निगम और संबंधित जिम्मेदार विभागों से है कि क्या मौके पर पहुंचकर पार्किंग की वास्तविक स्थिति की जांच की जाएगी? भवन के स्वीकृत नक्शे में पार्किंग के लिए निर्धारित जगह का इस्तेमाल किस उद्देश्य से हो रहा है, कैफे के संचालन की अनुमति किन शर्तों पर दी गई है और क्या उन शर्तों का पालन किया जा रहा है—इन बिंदुओं पर जांच होनी चाहिए।
व्यावसायिक गतिविधियों से किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन यदि उनके कारण रहवासियों की सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं, तो शिकायत को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता। अब देखना यह है कि स्कीम नंबर 103 के इस मामले में जिम्मेदार विभाग नियमों की पड़ताल करते हैं या पार्किंग का सवाल फाइलों में ही घूमता रहता है। सूत्र कॉफी कॉन्सेप्ट अथा रेस्टोरेंट के मालिक योगेश के खिलाफ जल्द रहवासी नगर निगम और झोन पर शिकायत कर सकते है।