पान दुकान में चोरी करने वाला आरोपी पकड़ाया, चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद

मंदसौर। जिले के दलौदा थाना पुलिस टीम ने दलौदा चौपाटी स्थित एक पान की दुकान में हुई चोरी का चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसके पास से चोरी का माल व अवैध वाहन जब्त किया।घटनाक्रम के अनुसार, 30 अगस्त को फरियादी विशाल पिता नानालाल शर्मा निवासी मंडी रोड दलौदा ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अगस्त की मध्य रात्रि में किसी अज्ञात बदमाश ने उसकी दलौदा चौपाटी स्थित पान की दुकान के काउंटर का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे विभिन्न ब्रांड्स के सिगरेट के पैकेट चुराकर ले गया। शिकायत पर थाना प्रभारी द्वारा गठित विशेष टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बापू गांधी नगर, इंदौर निवासी 19 वर्षीय आरोपी कृष्णा पिता विजेंद्र उर्फ गुड्डा बंजारा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए 18 हजार रु. मूल्य के विभिन्न कंपनियों के सिगरेट के पैकेट बरामद किए गए। इसके अलावा, पूछताछ के दौरान आरोपी के पास से मोटरसाइकिल क्र. एमपी 11 एमएन 7978 भी जब्त की गई। आरोपी ने खुलासा किया कि वह पैदल ही राजस्थान घूमने गया था और वहां आवरी माता जी (थाना भदेसर, राज.) में सड़क किनारे खड़ी उक्त मोटरसाइकिल चोरी कर अपने घर इंदौर की ओर लौट रहा था। रास्ते में दलौदा चौपाटी पर रुककर उसने दुकान का ताला तोड़कर सिगरेट चुराई थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment