उज्जैन। कोठी लाइन क्षेत्र में रहने वाला मिथुन पिता मोहन पांडे 52 साल गुरूवार शाम घर पर पानी की टंकी की सफाई कर रहा था, उसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। परिजनों को पता चला तो मिथुन को चरक अस्पताल लाया गया। जहां उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने 24 घंटे आर्ब्जवेशन में रखने की बात कहीं है। बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटना बढ़ती सामने आ रही है।
राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम भंवरासी के पास पुलिया पर 26 जून की दोपहर ट्रेक्टर पलटी खा गया था। घटना में चालक दिनेश उर्फ जीवनलाल पिता सज्जनलाल गारी 23 साल निवासी ग्राम खेड़ामदा की मौत हो गई थी। मर्ग कायम कर पांच दिन की जांच के बाद पुलिस ने मृतक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धारा 106 (1) बीएनएस का प्रकरण दर्ज किया। अब मामले का खत्मा न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।
पानी की टंकी साफ कर रहे वृद्ध को सांप ने डंसा,मृतक पर दर्ज किया प्रकरण