पांच आरोपियों से मिला ढाई किलो मादक पदार्थ

उज्जैन। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे आॅपरेशन प्रहार में जिले की पांच थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 2.655 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ है।
पुलिस द्वारा आॅपरेशन प्रहार की शुरूआत कर नशे के अवैध कारोबार करने वालों के साथ नशे से जुड़ी चैन को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पंवासा, नानाखेड़ा, नागझिरी, महाकाल और खाचरौद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पंवासा पुलिस ने पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे से अंकित पिता रामचन्द्र मंडोर निवासी विनायक पार्क कॉलोनी को पकड़ा। उसके पास से 1 किलो 298 ग्राम गांजा बरामद किया गया। महाकाल पुलिस ने मौलाना मौज की दरगाह के पास से मोईन उर्फ कालू पिता मुबारिक खान शकरपुर से 112 ग्राम गांजा जप्त किया। नागझिरी पुलिस द्वारा कमल पिता रामसिंह चंदावत निवासी ग्राम जमालपुरा इंगोरिया को गिरफ्तार कर 4.69 ग्राम एमडी ड्रग्स और 0.42 ग्राम ड्रग्स की गोली बरामद की। नानाखेड़ा पुलिस ने इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर क्षेत्र से ईश्वर पिता रमेश बारवासी आनंद नगर को पकड़ा, जिसके पास से 130 ग्राम  गांजा बरामद किया। खाचरौद पुलिस द्वारा भाटखेड़ी रोड रेलवे पुलिया के पास छोटू पिता फरीद शाह निवासी पुराने बस स्टैंड के पास खाचरौद को हिरासत में लेकर 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज उनसे जुड़े आरोपियों की चेन का पता लगाया जा रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment