इंदौर।पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन के यहां माली का काम करने वाले व्यक्ति का घर के सामने रास्ते में खड़े होने की बात पर पड़ोसियों से विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।बाणगंगा पुलिस ने माली अरविंद यादव की शिकायत पर राजेश चौहान, संगीता चौहान, विवेक चौहान, अमन चौहान, विक्की चौहान, मिथुन चौहान और अर्जुन चौहान के खिलाफ मारपीट और विवाद का मामला दर्ज किया है।दूसरे पक्ष की शिकायत पर अरविंद यादव और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।घर के बाहर खड़े रहने पर हुआ विवाद-एसीपी रूबीना मिजवानी के अनुसार अरविंद पूर्व सांसद के यहां माली का काम करता है। उसने राजेश को घर के सामने खड़े होने पर टोका था, जिसके बाद विवाद और मारपीट हो गई। यह घटना 24 मई को हुई, जिसके बाद उसी दिन दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज की गई।पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा मामला-पुलिस ने दोनों पक्षों को नोटिस देकर थाने बुलाया था। इस दौरान पूर्व सांसद की ओर से मामले की जानकारी ली गई और शिकायत भी दर्ज कराई गई। इसके बाद मामला पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह तक पहुंचा, जहां रुपए मांगने और गलत एफआईआर के आरोप लगाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज है और नोटिस जारी किए हैं.औरजांच जारी है।
पड़ोसियों से विवादकेबाद पूर्व सांसद महाजन के माली पर FIR: दूसरे पक्ष पर भी मामला दर्ज