बुरहानपुर। नेपानगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 4 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बड़वानी जिले के सेंधवा से पकड़ा गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी अनिल पिता शोभाराम सेंधवा का रहने वाला है। उस पर 4 जून 2026 को 17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने नाबालिग को पहले ही बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार था।नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने उसे सेंधवा से गिरफ्तार किया।आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 4 माह बाद गिरफ्तार, सेंधवा से पकड़ा