नाकाबंदी में पकड़े गए दो पिकअप, 9 गौवंश मुक्त: पुलिस की कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार

सनावद। अवैध रूप से गौवंश परिवहन की सूचना पर सनावद पुलिस ने खरगोन रोड स्थित रेवा गुर्जर बायपास पर नाकाबंदी कर दो पिकअप वाहनों को पकड़ा। वाहनों की जांच में क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे कुल 9 गौवंश मिले, जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया।मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो पिकअप वाहनों से गौवंश को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बायपास पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद बताए गए हुलिए के दोनों पिकअप वाहनों को रोककर जांच की गई।पुलिस ने दोनों वाहनों से गौवंश परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। कार्रवाई में MH20GZ3599 और MH20GZ5372 नंबर के दो पिकअप वाहन जब्त किए गए।मामले में पुलिस ने अनिल पिता भीमराव सोनूने, आकाश पिता देवीदास सावले, अनिल पिता पांडुरंग सनान्से और आकाश पिता विश्वनाथ जंजाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने थाना सनावद में अपराध क्रमांक 432/26 के तहत मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।जब्त मशरुके में 9 गौवंश की अनुमानित कीमत 1.89 लाख रुपए तथा दो पिकअप वाहनों की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है। कुल जब्त मशरुका करीब 13.89 लाख रुपए का है।कार्रवाई एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। कार्रवाई में सउनि आबिद शेख सहित सनावद थाना पुलिस के अन्य जवानों का योगदान रहा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment