उज्जैन।उज्जैन के दवा बाजार में काम करने वाली 19 वर्षीय युवती पर एक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ 14 बार वार किए। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है।घायल युवती की पहचान बापू नगर निवासी पूजा रजक के रूप में हुई है। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।एक फार्मा में कम्प्यूटर ऑपरेटर है युवती-जानकारी के मुताबिक, पूजा फ्रीगंज स्थित दयाल फार्मा में आठ महीने से कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम कर रही है। वह रोज की तरह ड्यूटी जा रही थी। इसी दौरान दवा बाजार के मुख्य गेट पर एक युवक ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद युवक ने अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया।
दवा बाजार में काम करने वाली युवती को चाकू से गोदा: चाकू से 14 वार किए